मिश्रा बांध के जारी बाजार के सुधांशु जायसवाल मनीष जायसवाल नेवी में नियुक्त होने से लोगों ने घर
- फोटो : Samvad
कौंधियारा थाना क्षेत्र के जारी कस्बे के गढ़ैया कला निवासी दो युवकों का मर्चेंट नेवी में चयन हुआ है। इस उपलब्धि से परिवार के साथ पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
गढ़ैया कला निवासी सुधांशु जायसवाल पुत्र संतोष जायसवाल और मनीष जायसवाल पुत्र राजू जायसवाल ने कड़ी मेहनत और लगन के बल पर यह सफलता हासिल की है। परिजनों ने बताया कि दोनों ने लंबे समय से मर्चेंट नेवी में जाने का लक्ष्य तय कर तैयारी की थी। उनकी मेहनत रंग लाई और दोनों का चयन हो गया। दोनों की सफलता पर गांव के लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया। परिजनों ने कहा कि बच्चों की इस उपलब्धि से परिवार का सपना पूरा हुआ है।
मिश्रा बांध के जारी बाजार के सुधांशु जायसवाल मनीष जायसवाल नेवी में नियुक्त होने से लोगों ने घर - फोटो : Samvad