शंकरगढ़ के शिवराजपुर गांव निवासी डिप्टी सी एम ओ बनाए गए डॉ सचिन्द्र मिश्रा।
क्षेत्र के शिवराजपुर निवासी डॉ. सचिन्द्र कुमार मिश्रा को गौतम बुद्ध नगर का डिप्टी सीएमओ बनाया गया है। इस नियुक्ति से उनके परिजनों में खुशी का माहौल है।
डॉ. मिश्रा पूर्व प्रधान स्व राम ललक मिश्रा के बेटे हैं। वह पहले ग्रेटर नोएडा के बिसरख ब्लॉक में अधीक्षक पद पर कार्यरत थे। डिप्टी सीएमओ बनने पर परिजनों और ग्रामीणों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। बधाई देने वालों में कुंजन लाल मिश्रा, अरविन्द मिश्रा, ज्ञानेंद्र मिश्रा, शराफत मिश्रा, राकेश मिश्रा और रवीन्द्र मिश्रा हैं।