फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज: 12 घंटों में छठी वारदात, आधी रात में पति-पत्नी की गला रेतकर हत्या, दरोगा निलंबित

Tue, 20 Aug 2019 12:57 AM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
वारदात के बाद परिवार में मचा कोहराम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गंगापार के थरवई थाना क्षेत्र के हसनपुर कोरारी गांव में रविवार की रात घर में सो रहे संतोष प्रजापति व पत्नी सीमा की धारदार हथियार से नृशंस हत्या कर दी गई। कातिलों ने दोनों के सिर और चेहरे पर घातक प्रहार किए थे। दोनों के बगल में मासूम बच्चे भी सो रहे थे, जोकि घटना के समय जाग गए थे। लेकिन उनकी मासूमियत देख कातिलों ने उन्हें बख्श दिया।  घर वालों एक को नामजद किया है। मामले में लापरवाही बरतने पर एसएसपी ने एक दरोगा को सस्पेंड कर दिया।

विज्ञापन


हसनपुर कोरारी गांव के संतोष प्रजापति (29) ने कुछ साल पहले गांव के बाहर अपना घर बनवाया था। वह पत्नी सीमा (27) और दो बच्चों साहिल (2) और नितिन (छह माह) वहीं रहता था। रविवार की रात संतोष और सीमा अपने कमरे में सो रहे थे। रात में हत्यारे बाउंड्री फांदकर अंदर घुसे और सो रहे संतोष और सीमा को किसी धारदार हथियार से मौत के घाट उतार दिया। हालांकि दंपती के बगल में सो रहे दोनों बच्चे घटना के वक्त जाग गए थे, लेकिन बदमाशों ने उन्हें नहीं छुआ। हत्या के बाद अलमारी बक्सों को पूरी तरह से खंगाला गया।

सोमवार सुबह घटना की जानकारी हुई तो कई थानों की फोर्स पहुंच गई। शव उठाने पहुंची पुलिस पर पथराव भी किया गया। पुलिस ने किसी तरह समझाबुझा कर लोगों को शांत कराया। एसपी गंगापार एनके सिंह के मुताबिक संतोष के भाई ने सराय इनायत के राजकुमार को नामजद किया है। उसका कुछ दिन पहले संतोष से झगड़ा हुआ था। हालांकि पुलिस लूट के एंगल पर भी जांच कर रही है। आस पास रहने वाले बंजारों को भी खंगाला जा रहा है। 

यहांं पढ़ें- 12 घंटों छह हत्याओं से दहला शहर, अखिलेश बोले हत्या प्रदेश बना उत्तर प्रदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें