फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली की चपेट में आने से माली की मौैत

विज्ञापन
मृतक ईश्वरनाथ पुष्पाकर। फाइल फोटो - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
बिजली की चपेट में आने से फूल तोडने नािकले माली की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के दौरान जेब में रखा उसका मोबाइल भी क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की खबर मिलने पर परिजन रोने ब िलखने लगे। जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन परिजनों ने शव का पीएम कराने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

उदयपुर थाना क्षेत्र के रेहुआ लालगंज पूरे राजाराम निवासी ईश्वरनाथ पुष्पाकर (40) पुत्र रामदेव पुष्पाकर माली का काम करता था। सोमवार करीब तीन बजे वह फूल तोडने घर से कुछ दूर निकला था। फूल तोडने के दौरान अचानक आसमान में बिजली की कड़कड़ाहट होने लगी। तेज आवाज के साथ बिजली की चपेट में ईश्वरनाथ की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के दौरान मृतक की जेब में रखा मोबाइल फोन भी क्षतिग्रस्त हो गया।
बिजली गिरती देख आसपास के लोग दौड़ पड़े लेकिन उसके करीब तक जाने का साहस नहीं जुटा सके। युवक के मौत की जानकारी मिलने पर परिवार के लोग रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। मृतक सांगीपुर के किठावर का रहने वाला था और गद्दी पर रेहुआ लालगंज में रहता था। एसओ ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस को मौके पर भेजा गया था। परिजन शव लेकर अपने पैतृक गांव चले गए। परिवार के लोग शव का अंतिम संस्कार कराने को तैयार नही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें