फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: पालतू भैंसे ने किसान को पटक-पटककर मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज/शाही। थाना क्षेत्र के गांव कुल्छा में पशुशाला के अंदर सो रहे किसान नन्हे लाल (40) पर पालतू भैसें ने हमला कर दिया। हमले में किसान की मौत हो गई। वह घर पर अकेले थे। गांव में हादसे की जानकारी मिलते ही सुबह सैकड़ों लोग मौके पर जमा हो गए।
विज्ञापन

कुल्छा के रहने वाले नन्हे लाल खेतीबाड़ी के साथ पशुपालन करते थे। शनिवार को पत्नी अपने तीन छोटे बच्चों को साथ लेकर एक रिश्तेदार के यहां शादी-समारोह में गई थी। नन्हे लाल दरवाजा अंदर से बंदकर पशुशाला में अकेले सो रहे थे। देर रात किसी समय वहां बंधा भैंसा खुल गया। उसने चारपाई पर सो रहे नन्हे लाल पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से जख्मी किसान की मौत हो गई। सुबह करीब दस बजे दूसरे मकान में रह रही मां उन्हें खाना देने के लिए पहुंची। दरवाजा खटखटाने के बाद भी अंदर से कोई जवाब न आने पर उन्होंने गांव वालों को बुलाया। दरवाजा तोड़ने पर अंदर नन्हे लाल का लहुलूहान शव पड़ा था। एक भैंसा वहां खुला हुआ घूम रहा था।
हादसे की सूचना पर पत्नी भी घर पहुंच गई। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा तीन बच्चे हैं। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें