एनआरसीपी के आंकड़े
वर्ष कुत्तों ने इतने लोगों को खरोंचा काटने के बाद खून निकला बुरी तरह से जख्मी किया कुल संख्या
2024 33,258 97,893 8,865 1,40,016
2023 31,237 24,152 3,559 58,948
पालतू कुत्ते भी कम खूंखार नहीं
आम तौर पर देखा जाता है कि राह पर चलते समय कुत्ते बाइक कार के पीछे दौड़ते हैं या फिर लोगों को काटकर भाग जाते हैं। वहीं, पालतू कुत्ते काटते कम हैं, मगर हिंसक ज्यादा होते हैं। यह इंसान को बुरी तरह से जख्मी करके छोड़ते हैं। लोग अपने घरों में खूंखार प्रजाति के कुत्ते पालना पसंद करते हैं, जिसमें जर्मन शेफर्ड, पिटबुल, रॉटविलर, और डोबर्मन पिंसर नस्ल के कुत्ते मुख्य हैं। कॉल्विन और बेली अस्पताल के आंकड़ों की बात करें तो 40 फीसदी घरेलू और 60 फीसदी मामले बाहरी कुत्तों के काटने के आते हैं। मगर पालतू कुत्तों में 30 फीसदी बुरी तरह से काटने के मामले हैं। जबकि बाहरी कुत्तों में इस तरह के मामले 15 फीसदी ही होते हैं।
एनआरसीपी की रिपोर्ट शासन को भेजी जाती है। इसके अलावा गंभीर रूप से जिन लोगों को कुत्ते काटते हैं, उनके लिए इम्यून ग्लोब्युलिन इंजेक्शन बेली अस्पताल में रखा गया है। - डॉ. यश अग्रवाल, नोडल, एनआरसीपी, प्रयागराज