corona lab in mln medical college prayagraj
- फोटो : prayagraj
शहर के निजी अस्पतालों में कोरोना एवं गैर कोरोना मरीजों के उपचार के लिए निजी चिकित्सकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने रणनीति बनाई है। एक-दो दिनों में यह प्रशिक्षण का कार्य शुरू हो जाएगा। शुरूआत में बड़े हॉस्पिटल जहां न्यूनतम 50 बेड की सुविधा उपलब्ध है। वहां पर चिकित्सकों और उनके पैरामेडिक स्टॉफ को प्रशिक्षित किया जाएगा।
आयुष्मान योजना के नोडल ऑफिसर डॉ. राहुल सिंह ने बताया कि विभाग की ओर से इस काम की जिम्मेदारी उन्हें दी गई है। दो दिन पहले केजीएमयू में इसके लिए उन्हें ट्रेनिंग दी गई है। अब वे यहां के निजी चिकित्सालयों में जाकर डॉक्टर और वहां के पैरामेडिकल स्टाफ को प्रशिक्षित करेंगे। खासकर प्रसूताओं, हृदय रोगियों, मतिष्क रोगियों को कैसे देखा जाए, इसके बारे में जानकारी दी जाएगी। जिससे कि अगर निजी अस्पतालों में अगर कोरोना को काई मरीज आ जाए तो उसका ट्रीटमेंट कैसे किया जाएगा।
उसे किस दशा में रखा जाएगा, इन सब के बारे में जानकारी दी जाएगी। केंद्रीय सरकार की ओर से इसके लिए गाइडलाइन जारी की गई है। उसी के क्रम में निजी अस्पतालों को प्रशिक्षित किया जाना है। उन्होंने बताया कि पहले चरण में 21 हॉस्पिटलों को लिया जाएगा। ये सभी 50 बेड से अधिक होंगे। एक-दो दिनों में यह काम शुरू कर दिया जाएगा। धीरे-धीरे आयुष्मान से जुड़े सभी अस्पतालों के चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टॉफ को प्रशिक्षित किया जाएगा।