फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा: जारी हुए 1324 मस्टर रोल, आज से शुरू होगा काम 

Mon, 20 Apr 2020 10:49 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
मनरेगा - फोटो : यमुनानगर
विज्ञापन
 गांव के दिहाड़ी मजदूरों को आर्थिक तंगी से उबारने के लिए मनरेगा के  तहत होने वाले निर्माण कार्यों को प्रारंभ करने के लिए जिले के 17 विकास खंडों के बीडीओ ने सोमवार को 1324 मस्टर रोल जारी कर दिए। इधर, सीडीओ ने बीडीओ, प्रधान और वीडीओ को पत्र जारी करके निर्माण कार्य अविलंब प्रारंभ कराने के साथ ही सामाजिक दूरी के फार्मूले को अमल में लाने और सभी मजदूरों के लिए मॉस्क  और सैनिटाइजर का प्रयोग अनिवार्य कर दिया है। 
विज्ञापन


जिले में लॉकडाउन के बीच दिहाड़ी मजदूरों को बड़ी राहत मिलने जा रही है।  मनरेगा के पंजीकृत 2,08,830 मजदूरों को गांव में ही रोजगार देने के लिए मंगलवार से निर्माण कार्य प्रारंभ कराने को कहा गया है। सोमवार को कार्यालय खुलते ही सभी बीडीओ और प्रधानों को पत्र जारी कर सभी ग्राम पंचायतों में अविलंब कार्य कराने को कहा गया है।

अफसरों का आदेश जारी होते ही 17 विकास खंडों के बीडीओ ने 1324 मस्टर रोल जारी कर दिया है। ग्राम पंचायतों में प्रारंभ होने वाले निर्माण कार्यों में सामाजिक दूरी बनाने और सभी मजदूरों के लिए मॉस्क लगाना अनिवार्य किया गया है। मजदूरों को बार-बार हाथ धोने के लिए साबुन, पानी और सैनिटाइजर मुहैया कराने को कहा गया है।
विज्ञापन


निर्माण में फर्जीवाड़ा करने वाले प्रधानों पर शिकंजा कसने के लिए निर्माण कार्यों की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराने को कहा गया है। साथ ही बीडीओ को औचक निरीक्षण करने को कहा गया है।

समय का निर्धारण अपने हिसाब से करेंगी ग्राम पंचायते

धूप तेज होने के कारण ग्राम पंचायतों को यह अधिकार दिया गया है कि वह समय का निर्धारण का अपने हिसाब से करेंगी। दोपहर में काम न करने की सलाह देते हुए सुबह मजदूरों की सुविधा के अनुसार समय निर्धारित करने को कहा गया है।  

ग्रामीण इलाकों में निजी भवन बनाने की मिली छूट 

शहरी इलाकों में निजी भवन के निर्माण पर पूरी तरह रोक रहेगी, मगर ग्रामीण इलाकों में निजी भवन का निर्माण कराने की पूरी छूट दी गई है। मगर निर्माणकर्ता को इस दौरान सामाजिक दूरी मेनटेन रखना होगा। शासन की इस पहल से मजदूरों को राहत मिली है और वह अपने खर्च के लिए कमाई कर सकेंगे। 

भुगतान के  लिए नहीं करना होगा इंतजार 

मनरेगा मजदूरों को भुगतान के लिए इंतजार नहीं करना होगा। बल्कि सप्ताह भर की फीडिंग होते ही उनके खाते में धनराशि पहुंच जाएगी। फिलहाल अभी कच्चा कार्य कराने को कहा गया है। पक्के कार्यों में सामग्री की आवश्यकता होगी और उपलब्धता नहीं होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 

मनरेगा का कार्य मंगलवार से प्रारंभ हो जाएगा। सभी तैयारियां हो चुकी हैं। खंड विकास अधिकारियों ने 1324 मस्टररोल जारी कर दिए हैं। सभी प्रधानों को निर्माण कार्य की फोटो और वीडियो भेजने को कहा गया है। 
विज्ञापन

अजय कुमार पांडेय, डीसी, मनरेगा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें