फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: फंदे से लटका मिला डॉक्टर के बेटे का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्नलगंज में रहने वाले एक डॉक्टर के बेटे स्पर्श शुक्ला (22) का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। कर्नलगंज थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

कर्नलगंज के स्वास्तिक मैगनोलिया अपार्टमेंट निवासी डॉ. अजय कुमार एक अस्पताल में चिकित्सक हैं, जबकि उनकी पत्नी शिक्षिका हैं। बड़ी बेटी दिल्ली में जेआरएफ की तैयारी कर रही है। वहीं, बेटा स्पर्श जबलपुर स्थित नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में एसएलबी द्वितीय वर्ष का छात्र था। रोजाना की तरह शनिवार रात स्पर्श खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया।
अगली सुबह घर की नौकरानी ने साफ-सफाई के लिए दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई। मामले की जानकारी स्पर्श के माता-पिता को दी गई। घंटों मशक्कत के बाद भी दरवाजा अंदर से नहीं खोला गया। दूसरी चाबी से दरवाजा खोला गया तो स्पर्श फंदे से लटका मिला। सूचना पर कर्नलगंज पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शव को उतारकर पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया।
विज्ञापन

परिजन नहीं बता सके आत्महत्या का कारण
घटना के बाद स्पर्श के पिता के अलावा उनके कई परिचित डॉक्टर पहुंच गए। किसी को यकीन नहीं था कि स्पर्श की इस तरीके से मौत हो गई। दोपहर को पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजन भी स्पर्श की मौत का कारण नहीं बता सके। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
मोबाइल फोन पर लगा पैटर्न लॉक
पुलिस ने घटना के बाद स्पर्श का मोबाइल जब्त कर लिया है। जांच में पता चला मोबाइल पर पैटर्न लॉक लगा है। पुलिस लॉक को खुलवाकर आगे की जांच करेगी। कर्नलगंज थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि मोबाइल फोन का लॉक खुलने के बाद आत्महत्या के कारणों का पता चल सकेगा। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का भी इंतजार है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें