महाकुंभ के दौरान स्वरूपरानी नेहरू (एसआरएन) अस्पताल के विभागों में क्षेत्रीय भाषाओं के जानकार चिकित्सक तैनाती होंगे। मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज प्रशासन इसकी सूची तैयार कर रहा है।
महाकुंभ के दौरान स्वरूपरानी नेहरू (एसआरएन) अस्पताल के विभागों में क्षेत्रीय भाषाओं के जानकार चिकित्सक तैनाती होंगे। मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज प्रशासन इसकी सूची तैयार कर रहा है। इसमें पीजी और एमबीबीएस के छात्र भी शामिल हैं। कॉलेज प्रशासन ने इस तरह के 20 से 25 चिकित्सकों को चिह्नित करने का लक्ष्य रखा है। मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. वत्सला मिश्रा ने जिले के इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं की मदद लेने की योजना बनाई है। जल्द ही आईआईटी कॉलेजों से संपर्क किया जाएगा। इस व्यवस्था महाकुंभ के स्नान पर्वों के दौरान लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
जहां अस्पताल के विभिन्न विभागों में आने वाले कन्नड़, उड़िया, तमिल, तेलगू, मलयालम और बांग्ला सहित भारतीय भाषाओं के मरीजों की बात समझने में किसी प्रकार की परेशानी सामने न आए। आवश्यकता पड़ने पर इस व्यवस्था को अन्य मौकों पर भी लागू किया जा सकता है।
मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के इलाज में भाषा बाधा न बने, इसके लिए एसआरएन में क्षेत्रीय भाषाओं के जानकार डॉक्टरों की तैनाती की जाएगी। - डॉ. वत्सला मिश्रा, प्राचार्य, एमएलएन मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं की जानकारी रखने वाले चिकित्सकों की सूची तैयार हो रही है। इस संबंध में पांच जनवरी के पहले एमबीबीएस छात्रों की कार्यशाला भी कराई जाएगी। - डॉ. संतोष सिंह, सर्जन, एसआरएन अस्पताल