एक दिन पूर्व हुई बूंदाबांदी के बाद रविवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा, हालांकि दिन चढ़ने के साथ ही माैसम साफ होने पर शहरवासियों ने राहत की सांस ली। मौसम के जानकारों ने अगले दो से तीन दिनों तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
रात की हल्की धुंध के बाद सोमवार की सुबह करीब चार बजे से कोहरे की चादर छा गई। नौ बजे तक कोहरे का प्रभाव देखने को मिला। इस दौरान धुंध के साथ आसमान में काले घने बादलों का कब्जा रहा। कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई। धुंध के बावजूद अधिकतम तापमान में रविवार के मुकाबले 5.3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। वहीं न्यूनतम तापमान में 2.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के माैसम वैज्ञानिक डा. शैलेंद्र राय का कहना है कि पछुआ हवाओं की वजह से मौसम में लगातार परिवर्तन देखने को मिल रहा है। इसके चलते बारिश व ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है।