फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो से चार फरवरी के बीच होगी डीएलएड-18 चतुर्थ सेमेस्टर परीक्षा

Tue, 26 Jan 2021 12:47 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, प्रयागराज
विज्ञापन
exam - फोटो : social media
विज्ञापन
सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी, उत्तर प्रदेश ने डीएलएड 2018 चतुर्थ सेमेस्टर, डीएलएड प्रशिक्षण 2017 (अवशेष, अनुतीर्ण), बीटीसी प्रशिक्षण 2013 सेवारत, मृतक आश्रित, बीटीसी 2014, बीटीसी 2015 के चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है।
विज्ञापन


सचिव परीक्षा नियामक अनिल भूषण चतुर्वेदी के मुताबिक दो फरवरी को 10 से 12 बजे के बीच आरंभिक स्तर पर भाषा एवं गणित की पठन-लेखन क्षमता का विकास प्रश्नपत्र की परीक्षा एवं दो से चार बजे के बीच शैक्षिक प्रबंधन एवं प्रशासन की परीक्षा होगी।

तीन फरवरी को 10 से 11 बजे के बीच विज्ञान, 12 से एक बजे के बीच गणित एवं दो से चार बजे के बीच सामाजिक अध्ययन की परीक्षा होगी। चार फरवरी को 10 से 11 बजे के बीच हिंदी, 12 से एक बजे के बीच अंग्रेजी एवं दो से तीन बजे के बीच शांति शिक्षा एवं सतत विकास की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें