फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा में तेज आवाज में नहीं बजा सकेंगे डीजे

Mon, 03 Jul 2017 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
कांवड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एडीजीपी कानून व्यवस्था आदित्य मिश्रा ने कहा है कि सावन के महीने में कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुु तेज आवाज में डीजी नहीं बजा सकेंगे। यात्रा लंबी होने के कारण वह धार्मिक धुन, गीत और संगीत सामान्य आवाज में 80 डेसिबल से कम आवाज में बजा सकेंगे। थाना प्रभारी और मजिस्ट्रेट अपने अपने क्षेत्र के कांवड़ियों के जत्थों के प्रभारियों को यह जानकारी देंगे। जत्थे में शामिल श्रद्धालु गले में परिचयपत्र लटकाएंगे। प्रमुख लोगों के मोबाइल नंबर भी थाना प्रभारियों के पास रहेंगे। यह व्यवस्था सुरक्षा की दृष्टि से की जा रही है।
विज्ञापन


पत्रकारों से वार्ता करते हुए एडीजीपी ने कहा कि इस बार सावन में पांच सोमवार हैं। शुरुआत और अंतिम दिन सोमवार ही हैं। इसके अलावा प्रदेश के चार रूटों को अति संवेदनशील मानकर कड़ी सुरक्षा की जा रही है। इनमें इलाहाबाद - बनारस, मेरठ से मुरादाबाद, बरेली से बदायूं और कछला से मथुरा मार्ग। इन स्थानों पर कड़ी सुरक्षा कराने के साथ-साथ ट्रैफिक डायवर्ट होगा। संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। ड्रोन कैमरोें से कई प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा की जाएगी।
घाटों पर पुलिस एवं पीएसी के गोताखोरों की व्यवस्था कराई जा रही है। कच्चे घाटों पर कड़ी सुरक्षा रहेगी। जहां पर पानी का स्तर ज्यादा होगा, वहां बैरिकेडिंग कराने का फैसला लिया है। इलाहाबाद और बनारस के अफसरों के बीच तालमेल के लिए सोमवार को बनारस में बैठक होगी। जिसमें प्रमुख सचिव गृह और डीजीपी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें