फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2023 : चार और पांच नवंबर को है पुष्य नक्षत्र योग, खरीदारी के लिए रहेगा शुभ

Fri, 03 Nov 2023 04:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

दिवाली के पहले आ रहे पुष्य नक्षत्र को लेकर कारोबारी भी खासे उत्साहित हैं। खास तौर से संगम नगरी के ज्वैलरी बाजार में इसे लेकर विशेष तैयारी चल रही है। सिविल लाइंस स्थित राणा ज्वैलर्स, राजवंश ज्वैलर्स, तनिष्क, चड्ढा ज्वैलर्स, मनमोहन ज्वैल्स, सुमन आर्नामेंट आदि नामी शोरूम में पुष्य नक्षत्र के मौके पर ग्राहकों के लिए तमाम ऑफर दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
दिवाली 2023 - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पांच दिवसीय दीपपर्व दिवाली के मौके पर अमूमन लोग धनतेरस के दिन खरीदारी करना पसंद करते हैं। इस बार धनतेरस से पहले भी खरीदारी का शुभ मुहूर्त बन रहा है। दिवाली से पहले चार व पांच नवंबर को दो दिन खरीदी के महामुहूर्त पुष्य नक्षत्र का संयोग बन रहा है। शनिवार चार नवंबर की सुबह आठ बजे से पुष्य नक्षत्र की शुरुआत होगी, जो अगले दिन रविवार को सुबह 11 बजे तक विद्यमान रहेगा। ज्योतिषियों के अनुसार दोनों ही दिन नए कार्य की शुरुआत, भूमि,भवन, वाहन, सोने चांदी के आभूषण, बही खाते आदि की खरीदी के लिए सर्वश्रेष्ठ हैं।

विज्ञापन


दिवाली के पहले आ रहे पुष्य नक्षत्र को लेकर कारोबारी भी खासे उत्साहित हैं। खास तौर से संगम नगरी के ज्वैलरी बाजार में इसे लेकर विशेष तैयारी चल रही है। सिविल लाइंस स्थित राणा ज्वैलर्स, राजवंश ज्वैलर्स, तनिष्क, चड्ढा ज्वैलर्स, मनमोहन ज्वैल्स, सुमन आर्नामेंट आदि नामी शोरूम में पुष्य नक्षत्र के मौके पर ग्राहकों के लिए तमाम ऑफर दिए जा रहे हैं।

ज्वेलरी पर दी जा रही आकर्षक छूट

इन शोरूम में जहां एक ओर गहनों की बनवाई पर आकर्षक छूट दी जा रही है तो वहीं ज्वैलरी का अच्छा कलेक्शन भी ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। सुमन अर्नामेंट के संजय गुप्ता ने बताया कि उनके शोरूम में ग्राहकों के लिए बेहतर कलेक्शन है। मनमोहन ज्वैल्स के नीरज मेहरोत्रा ने बताया कि गहनों की बनवाई पर 20 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है।

शोरूम में सहालग को देखते हुए बेहतर ब्राइडल कलेक्शन भी है। इसी तरह चड्ढा ज्वैलर्स के रजत चड्ढा ने बताया कि शोरूम में डायमंड ज्वैलरी की खरीद पर 20 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। गोल्ड ज्वैलरी की बनवाई पर भी 20 प्रतिशत तक की छूट है। वहीं, दूसरी ओर पीसी ज्वैलर्स ने डायमंड ज्वैलरी की खरीद पर 25 प्रतिशत तक की छूट का ऑफर दिया है। राणा ज्वैलर्स के पंकज सिंह ने बताया कि शोरूम में सोने एवं हीरे जड़ित बीआईएस हॉलमार्क द्वारा प्रमाणित आभूषणों का नवीनतम संग्रह है। इसके अलावा एंटीक चांदी के आभूषण और बर्तनों की विशाल रेंज भी उपलब्ध है।

इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में भी ऑफर की बहार

ज्वैलरी की तरह इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में भी ऑफर की भरमार है। आशा एंड कंपनी के यशार्थ मालवीय ने बताया कि तमाम बड़े प्रोडक्ट छोटी किस्त में भी इस बार ग्राहकों के लिए उपलब्ध हैं। सिर्फ पांच मिनट में ही फाइनेंस सुविधा है। इसके अलावा स्मार्ट टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन आदि की खरीद पर 15 प्रतिशत तक का कैशबैक ऑफर भी है। शोरूम में एक्सचेंज ऑफर की भी सुविधा है। पुराने सामान का अधिकतम मूल्य दिए जाने के साथ हर एक खरीद पर ग्राहकों को उपहार भी दिया जा रहा है। वहीं, केके सेल्स सिविल लाइंस के कृष्ण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि उनके यहां 12 हजार रुपये तक का कैश बैक दिया जा रहा है। अब छोटे उत्पाद जैसे टोस्टर, मिक्सर, गीजर आदि भी लोग ईएमआई पर ले सकते हैं।

ऑटो सेक्टर भी गुलजार, लोगों ने कराई एडवांस बुकिंग

पुष्य नक्षत्र पर वाहनों की खरीदारी भी शुभ मानी जाती है। इसी वजह से तमाम शोरूम में ग्राहकों के लिए आकर्षक ऑफर भी लाए गए हैं। जीएस ड्रीम होंडा के हरप्रीत सिंह ने बताया कि होंडा शाइन 100 सीसी इस बार लोगों को खासी पसंद आ रही है। कम पेट्रोल खपत होने की वजह से भी यह पसंदीदा बाइक बन गई है। सरस्वती मोटर्स के अंकित राज ने बताया कि हीरो की स्पलेंडर, सीडी डीलक्स बाइक के साथ ही मारुति की वैगन आर, ऑल्टो, डिजायर आदि मॉडल की ज्यादा डिमांड बनी हुई है। डी हुंडई के देवर्षि अग्रवाल ने बताया कि पुष्य नक्षत्र पर हुंडई एक्सटर, हुंडई क्रेटा, वेन्यू, वरना, ऑरा, आई 20 आदि मॉडल की भी लोगों ने बुकिंग करवाई है।
विज्ञापन

नक्षत्रों का राजा माना जाता है पुष्य

ज्योतिषाचार्य गोपाल जी मालवीय बताते हैं कि ज्योतिष शास्त्र में 27 नक्षत्र का विशेष महत्व है। 27 नक्षत्र में पुष्य नक्षत्रों का राजा माना जाता है। इस नक्षत्र में की गई खरीदी स्थायी समृद्धि प्रदान करती है। पुष्य नक्षत्र में सोने का खरीदना विशेष शुभ माना जाता है। यह ऐसा नक्षत्र है अगर इसमें भूमि, भवन के रूप में स्थायी संपत्ति खरीदी जाए तो स्थायी सुख का कारक होती है। नया व्यवसाय शुरू करने से उतरोत्तर प्रगति होती है। इस दिन बही खाते, धार्मिक पुस्तकें, साेने,चांदी, तांबे, स्फटिक आदि से निर्मित मूर्तियां, यंत्र, सिक्के आदि खरीदना भी शुभ माना जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें