फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : दिव्य काशी-प्रयाग दर्शन यात्रा पहुंची संगमनगरी, कैबिनेट मंत्री नंदी ने किया स्वागत

Sun, 14 May 2023 05:08 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रयाग दर्शन यात्रा के लिए रविवार को अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन का 150 सदस्यीय दल प्रयागराज पहुंचा। औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने दल का स्वागत किया।
विज्ञापन
Prayagraj News : संगम दर्शन के लिए पहुंचे व्यापारी नेताओं का स्वागत करते मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नं - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयाग दर्शन यात्रा के लिए रविवार को अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन का 150 सदस्यीय दल प्रयागराज पहुंचा। औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने दल का स्वागत किया। देश के करीब 15 राज्यों से आए आईवीएफ के सदस्यों ने मंत्री नंदी के साथ गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती की पावन धारा में डुबकी लगाकर पुण्य की कामना की। वहीं बंधवा हनुमान जी का दर्शन पूजन भी किया।

विज्ञापन


इस दौरान मंत्री नंदी ने कहा कि 2025 का महाकुंभ और भी भव्य, दिव्य और अलौकिक होगा। मेरठ से प्रयागराज गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य तीव्र गति से चल रहा है, जिसे कुंभ मेला 2025 के पहले पूरा कर लिया जाएगा।

इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने कहा कि दिव्य काशी प्रयाग दर्शन यात्रा में दक्षिण भारत, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, हिमाचल प्रदेश आदि राज्यों के सदस्य एवं पदाधिकारी शामिल हैं। दर्शन यात्रा दल में महासचिव दिलीप मित्तल, सुशील अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, दिनेश मित्तल आदि पदाधिकारी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें