फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

High Court : मंडलायुक्त ने दी सफाई, माननीय शब्द से संबोधन के लिए कोई निर्देश जारी नहीं किया

Tue, 29 Oct 2024 01:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

न्यायालय के आदेश के अनुपालन में स्योहारा नगर पालिका परिषद के अधिशाषी अधिकारी ने पत्र जारी किया था। उसमें मंडलायुक्त को माननीय शब्द से संबोधित किया था। इस पर कोर्ट ने माननीय शब्द का संज्ञान लेते हुए मंडलायुक्त से व्यक्तिगत हलफनामा मांगा था। 
विज्ञापन
अदालत। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट में मुरादाबाद के मंडलायुक्त ने हलफनामा दाखिल किया। कहा कि स्वयं के लिए माननीय शब्द प्रयोग करने को अधिकारियों व कर्मचारियों को कोई आदेश नहीं दिया है। इस पर कोर्ट ने कहा कि आपका कर्तव्य है देखें कोई अधिकारी व कर्मचारी उच्च सम्मान सूचकों का उल्लेख न करें।
विज्ञापन

साथ ही इस संबंध में एक एडवाइजरी जारी कर इसका शपथ पत्र न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाए। यह आदेश न्यायमूर्ति जेजे मुनीर की अदालत ने प्रमोद कुमार की याचिका पर दिया। बिजनौर के नगर पालिका परिषद से प्रमोद कुमार सेवानिवृत्त हुए थे। उन्होंने पेंशन व अन्य सेवानिवृत्त लाभों के लिए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की।

न्यायालय के आदेश के अनुपालन में स्योहारा नगर पालिका परिषद के अधिशाषी अधिकारी ने पत्र जारी किया था। उसमें मंडलायुक्त को माननीय शब्द से संबोधित किया था। इस पर कोर्ट ने माननीय शब्द का संज्ञान लेते हुए मंडलायुक्त से व्यक्तिगत हलफनामा मांगा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें