25 हजार से अधिक मतदान कर्मी होंगे तैनात
हर बूथ पर चार मतदान कर्मियों की तैनाती की जाएगी। इस तरह से 5269 पर 21076 मतदान कर्मियों की तैनाती होगी। इनके अलावा 20 प्रतिशत अतिरिक्त कर्मचारी होंगे। नामांकन से मतगणना तक 25 हजार से अधिक कर्मचारियों की जरूरत होगी। इनकी लिस्ट तो तैयार कर ली गई है लेकिन अभी प्रशिक्षण बाकी है। यह प्रक्रिया 14 अप्रैल से पहले पूरी की जानी है।
जिला पंचायत और ब्लाक मुख्यालय पर होगा नामांकन
जिला पंचायत सदस्य के लिए नामांकन पुलिस लाइन के सामने स्थित जिला मुख्यालय में किया जा सकेगा। नामांकन पत्रों की जांच, नाम वापसी, चुनाव चिह्न आदि प्रक्रिया भी जिला मुख्यालय पर पूरी की जाएगी। वहीं प्रधान ग्राम पंचायत, ग्राम पंचायत सदस्य तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य के नामांकन से लेकर चुनाव चिह्न आवंटन तक की पूरी प्रक्रिया ब्लाक मुख्यालय पर पूरी की जाएगी। सभी पदों की मतगणना हर ब्लाक में निर्धारित स्थल पर होगी। जिला पंचायत सदस्य को छोडक़र अन्य पदों के चुनाव परिणाम की घोषणा ब्लाक मुख्यालय पर की जाएगी। वहीं जिला पंचायत सदस्य के परिणाम की घोषणा जिला मुख्यालय पर की जाएगी। नए ब्लाक सहसों में मुख्यालय परिसर के अलावा प्राथमिक पाठशाला भोपतपुर तथा सहकारिता भवन में भी नामांकन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। श्रृग्वेरपुर में संस्कृत पाठशाला सिंगरौरा तथा भगवतपुर में बाबू हरिराम सिंह महाविद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
चुनाव कार्यक्रम
नामांकन - तीन एवं चार अप्रैल को सुबह आठ से शाम पांच बजे तक
नामांकन पत्रों की जांच - पांच एवं छह अप्रैल
नाम वापसी - सात अप्रैल को सुबह आठ से दोपहर तीन बजे के बीच
चुनाव चिह्न का आवंटन- सात अप्रैल को दोपहर तीन बज से
मतदान - 15 अप्रैल को सुबह सात से शाम छह बजे तक
मतगणना - दो मई को सुबह आठ बजे से
उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव
- फोटो : self