फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अधिवक्ता संघ चुनाव : कार्यकरिणी के चार देवेदारों के नाम निरस्त

Sun, 17 Apr 2022 12:18 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

चुनाव अधिकारी लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने बताया कि सुषमा के अलावा जिन तीन प्रत्याशियों के पर्चे खारिज किये गये, उसमें अखिलेश कुमार द्विवेदी, अमित कुमार श्रीवास्तव, अंकिता जायसवाल का नाम शामिल है।
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनपद न्यायालय के अन्तर्गत जिला अधिवक्ता संघ की नई कार्यकारिणी के लिए चल रही चुनावी प्रक्रिया के तहत शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच पूरी हो गई। इसमें चार दावेदारों के नाम निरस्त कर दिए गये। तीन देवेदारों के नाम इसलिए निरस्त किये गये। क्योंकि, उनकी बार की सदस्यता अभी पांच साल पूरी नही हुई है। जबकि, सुषमा कुमारी की दावेदारी मिसमैच की वजह से निरस्त कर दिया गया। 

विज्ञापन



चुनाव अधिकारी लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने बताया कि सुषमा के अलावा जिन तीन प्रत्याशियों के पर्चे खारिज किये गये, उसमें अखिलेश कुमार द्विवेदी, अमित कुमार श्रीवास्तव, अंकिता जायसवाल का नाम शामिल है। चुनाव अधिकारी ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच पूरी होने के बाद वैध प्रत्याशियों की सूची नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गई है। 


अन्तिम सूची में अध्यक्ष पद के 11 उम्मीदवार, मंत्री पद के 14, उपाध्यक्ष पद के 28, संयुक्त मंत्री पद के 10, कोषाध्यक्ष,आडीटर व लाइब्रेरियन पद के 12-12, तथा कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए 46 प्रत्याशियों के नाम शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें