मतदान के लिए निर्देश
मतदान करने के लिए सभी सदस्यों का अधिवक्ता की ड्रेस में आना अनिवार्य होगा। पहचान के लिए उत्तर प्रदेश बार काउंसिल द्वारा सीओपी नंबर युक्त पहचान पत्र साथ में लाना होगा विकल्प के रूप में बार काउंसिल द्वारा जारी रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र जिसमें सीओपी नंबर अंकित हो उसे प्रयोग किया जा सकता है।
यहां होगा मतदान
मतदान स्थल जिला कचहरी परिसर में जिला जज जहां पहले बैठते थे अदालत के पूर्वी और बनाया गया है प्रवेश के लिए जिला कचहरी गेट नंबर दो कचहरी की ओर से जगराम चौराहे की ओर जाने वाले बाबा राम अधार यादव मार्ग से प्रवेश की अनुमति होगी निकाश के लिए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत जहां पूर्व में स्थित थी पश्चिम की ओर से निकास की व्यवस्था की गई है।
प्रत्याशियों को निर्देश
एल्डर कमेटी की ओर से प्रत्याशियों को सख्त निर्देश जारी किए गए हैं कि उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में प्रत्याशी या उनके समर्थक किसी प्रकार का प्रचार नहीं करेंगे। ऐसा करते हुए पाए जाने पर उसके विरुद्ध तत्काल कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
एल्डर कमेटी ने बताया कि मतदान करने वाले अधिवक्ताओं के लिए जल निगम की ओर से दो टैंकर पानी की व्यवस्था की गई है सुरक्षा के खास इंतजाम शांतिपूर्ण ढंग से मतदान के लिए प्रशासन की ओर से नगर मजिस्ट्रेट व अपर जिलाधिकारी नगर को सुरक्षा मामले का विशेष प्रभार प्रशासन की ओर से सौंपा गया है। इनके अतिरिक्त तीन मजिस्ट्रेट, तीन क्षेत्राधिकारी, इंस्पेक्टर, 16 उपनिरीक्षक और 600 पुलिस के जवानों के साथ ही पीएसी एवं अर्ध सैनिक बल की टुकड़ी भी तैनात रहेगी।
यातायात की व्यवस्था
जिला कचहरी की ओर आने वाले सभी वाहन रोके जाएंगे लेकिन अधिवक्ताओं के वाहन को प्रवेश दिया जाएगा। वाहन की पार्किंग वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने जिला अधिवक्ता संघ की पार्किंग स्थल में होगी।
कचहरी की ओर जाने वाले वाहनों को पुलिस क्लब टेंपो स्टैंड के पास रोक दिया जाएगा। कचहरी की ओर आने वाले वाहनों को लक्ष्मी टॉकीज चौराहे पर ही रोक दिया जाएगा। कचहरी की ओर आने वाले वाहनों को जगराम चौराहे के पास ही रोक दिया जाएगा।