सिविल लाइंस के सुभाष चौराहे भाजपा के चुनाव चिह्न लगा एक पोस्टर रविवार को खासा सुर्खियों में रहा। यहां दोपहर में किसी व्यक्ति ने सुभाष चौराहे पर पार्टी के चुनाव चिह्न कमल लगा हुआ एक पोस्टर लगा दिया। इसमें लिखा था ‘जो होगा जितना बेईमान, उसे मिलेगा उतना सम्मान, कार्यकर्ता अपनी औकात में रहे।’ भाजपा पदाधिकारियों को जब इसकी खबर हुई तो आनन फानन में यह पोस्टर वहां से हटवा दिया गया।
पार्टी के नगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता से इस पोस्टर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि पोस्टर से पार्टी को कोई लेना देना नहीं है। किसी शरारती तत्व ने इसे लगवाया होगा। उन्होंने विरोधी दलों को भी इसके लिए जिम्मेदार ठहराया। नगर अध्यक्ष के मुताबिक विरोधी दल भी इस तरह की हरकत कर सकते हैं। पोस्टर में किसी का नाम नहीं लिखा है। अगर नाम होता तो निश्चित ही पुलिस में इसकी शिकायत की जाती।