फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू ने पसारे पांव, अब तक 10 मरीज

Mon, 31 Jul 2017 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
dengue
विज्ञापन
बारिश के साथ ही डेंगू, स्वाइन फ्लू जैसी घातक बीमारियों ने पांव पसारने शुरू कर दिए हैं। जिले में अब तक डेंगू के 10 मरीज सामने आ चुके हैं। हाल ही में लखनऊ में चिह्नित डेंगू पीड़ित युवक भी इलाहाबाद का ही रहने वाला है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग यह कहकर पल्ला झाड़ रहा है कि सभी पीड़ित परदेसी हैं। जलभराव प्रभावित इलाकों में मच्छरों के प्रकोप से मलेरिया फैलने का खतरा बढ़ गया है। इसके बावजूद फॉगिंग और कीटनाशक छिड़काव के मामले में जिला मलेरिया अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं। अस्पतालों ने डेंगू वार्ड बनाने वाले स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि डेंगू पीड़ित सभी मरीज स्वस्थ हैं।
विज्ञापन


बेली अस्पताल में तैनात महामारी विशेषज्ञ डॉ. अंशु के मुताबिक जिले में अब तक डेंगू के 10 मामले सामने आ चुके हैं। उनका दावा है कि डेंगू पीड़ितों में 6 मरीज परदेस से बीमारी लेकर आए। इन डेंगू पीड़ित 6 मरीजों में 3 बंगलूरू, 1 अहमदाबाद, 1 सूरत और 1 हरिद्वार से यहां आए। बारिश के पहले चिह्नित चार मरीज स्थानीय हैं। जांच में डेंगू की पुष्टि होने के बाद उनका यहीं इलाज किया गया। फिलहाल सभी स्वस्थ हैं। इनमें कुछ वापस चले गए। बताया कि चार दिन पहले चिकनगुनिया का भी एक मामला सामने आया है। जांच में बीमारी पुष्ट होने के बाद महाराष्ट्र से आया पीड़ित युवक इलाज कराने लखनऊ चला गया। वर्तमान में यहां कोई डेंगू का नया मामला सामने नहीं आया है, जो चार मरीज स्थानीय हैं वे पहले के हैं। लोगों को एहतियात बरतने की जरूरत है। शंका हो तो तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें।

जुलाई में रिकार्ड तोड़ बारिश के बाद शहर में जिस तरह का जलजमाव हुआ, उससे संक्रामक बीमारियों के पांव पसारने की आशंका बढ़ गई है। शासन के निर्देश पर सीएमओ ने प्रभावित इलाकों में कीटनाशक छिड़काव और फॉगिंग के निर्देश दिए। मातहत हैं कि दफ्तर से निकलते ही नहीं। कागज पर छिड़काव हो रहा है। नगर निगम भी फॉगिंग की योजना बनाकर चुप्पी साधकर बैठ गया है। कर्मचारी हैं कि दवा के नाम पर जले मोबिल का धुंआ उड़ाकर लोगों की सेहत बिगाड़ रहे हैं। लोगों की शिकायत है कि फॉगिंग, कीटनाशक का छिड़काव न होने से मच्छरों की भरमार है। वायरल डायरिया, बुखार आदि मौसमी बीमारियों से पीड़ित लोगों की संख्या हर दिन बढ़ रही है। शहरियों की माने तो फॉगिंग होती नहीं और कीटनाशक खानापूरी तक सीमित है।
विज्ञापन


-डेंगू पीड़ितों के इलाज की पूरी व्यवस्था है। सूचना पर डेंगू या मलेरिया पीड़ितों की जांच तुरंत कराने के निर्देश दिए गए हैं। बेली, कॉल्विन अस्पताल में डेंगू-मलेरिया वार्ड बनाए गए हैं। कीटनाशक छिड़काव के लिए संबंधित अफसरों, कर्मचारियों को निर्देशित कर हर दिन फोटो के साथ रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए गए हैं। - डॉ. आलोक वर्मा, सीएमओ
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें