फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Crime News: चेकिंग के दौरान सफारी रोकने पर विवाद, वकीलों-पुलिस में झड़प

Fri, 11 Sep 2020 10:33 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
वाहन चेकिंग के दौरान भिड़े पुलिसकर्मी और वकील। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कर्नलगंज के लक्ष्मी टाकीज चौराहे के पास बृहस्पतिवार शाम चेकिंग के दौरान सफारीसवार अधिवक्ताओं को रोकने पर हुए विवाद के बाद जमकर बवाल हुआ। थाने ले जाए जाने पर वकीलों व पुलिसकर्मियों के बीच झड़प हो गई। इसके पुलिसकर्मियों ने लाठियां भी भांजी। इसमें कुछ वकील चोटिल हुए। जबकि कई वकीलों को हिरासत में ले लिया गया। बाद में बार पदाधिकारियों के हस्तक्षेप पर मामला शांत हुआ और तब वकील घरों को गए। 
विज्ञापन


घटना रात नौ बजे के करीब हुई। लक्ष्मी टाकीज चौराहे पर चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों ने सफेद रंग की सफारी को रोका, जिसमें कुछ अधिवक्ता थे। जिन्होंने आरोप लगाया कि मौके पर मौजूद चौकी प्रभारी ने न सिर्फ अभद्रता की बल्कि पिस्टल निकालकर धमकाया। जिस पर नोकझोंक होने लगी। कुछ देर बाद सफारी समेत अधिवक्ता थाने पहुंचे जहां पुलिस अफसर भी आ गए।

वहां बातचीत के दौरान ही बात बढ़ती चली गई और वकीलों व पुलिसकर्मियों में झड़प हो गई। जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने लाठियां भांजी। भगदड़ में कुछ अधिवक्ता चोटिल हुए जबकि अन्य को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बवाल को देखते हुए मौके पर भारी फोर्स बुला ली गई। उधर हिरासत में लिए गए अधिवक्ताओं को पुलिस लाइन ले जाया गया। जहां कुछ देर बाद बार पदाधिकारी पहुंच गए। पदाधिकारियों व अफसरों में बातचीत के बाद मामला शांत हुआ। 

खाने के पैसों को लेकर हुआ था झगड़ा, सिविल लाइंस में मुकदमा

मामले में एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह की ओर से बताया गया कि घटना से कुछ देर पहले सिविल लाइंस स्थित चाइनाटाउन फूड बाजार में सफारी सवार लोगों का खाने के पैसों को लेकर दुकानदारों से विवाद हुआ था। सूचना पर पुलिस  पहुंची लेकिन तब तक विवाद करने वाले जा चुके थे। इसके बाद ही चेकिंग का आदेश दिया गया था। इस मामले में एक दुकानदार की तहरीर पर सफारी सवार अज्ञात लोगों पर मारपीट, गालीगलौज, धमकाने समेत अन्य आरोपों में केस दर्ज किया गया है। कर्नलगंज मामले में पुलिस अफसरों का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें