गुलजार शेख के भाई मेहताब व पड़ोसी मोहम्मद नाजिम ने बताया कि वह काफी दिनों से बीमार चल रहा है। जिसे ब्रेन ट्यूमर की बीमारी है। उसका इलाज फाफामऊ के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। पड़ोस के लोगों ने बताया कि बीमार होने के बाद से वह अक्सर अनाप-शनाप वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर बने रहना चाहता था। सोशल मीडिया पर गुलजार का इंडियन हैकर नाम का एक पेज है। जो अक्सर रेल पटरी पर कुछ न कुछ रखकर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आने को लेकर वायरल करता रहा।
उसका साथी वीडियो बनाने में मदद करता रहा। वह कौन शख्स वीडियो बनाया कोई जुबान खोलने को तैयार नहीं है। गुलजार के पकड़े जाने के बाद मोहल्ले में सन्नाटा पसरा हुआ है। घर के लोग कुछ भी बताने से कतरा रहे हैं। गुलजार शेख तीन भाइयों में सबसे छोटा है, जो अपनी मां के साथ घर पर रहता था। पिता की करीब 20 साल पहले ही मौत हो चुकी है। दो भाई मुंबई में रहते थे। बड़ा भाई मेहताब चार माह पहले मुंबई से घर आया है। शेख गुलजार की गिरफ्तारी से परिजर हैरान हैं। वही मोहल्ले में बेसहारा परिवार के लिए तरह-तरह की चर्चाएं। वहीं पड़ोस की महिलाएं काफी दुखी नजर आईं।