फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : निदेशालय कर्मियों का आंदोलन स्थगित, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद से वार्ता के बाद लिया गया निर्णय

विज्ञापन
विज्ञापन
निदेशालय कर्मियों का आंदोलन स्थगित
विज्ञापन

0 डिप्टी सीएम से वार्ता के बाद कार्यकारिणी की बैठक में हुआ निर्णय
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। शिक्षा निदेशालय को लखनऊ शिफ्ट किए जाने की प्रक्रिया के विरोध में कलमबंद हड़ताल पर गए निदेशालय कर्मियों ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से वार्ता के बाद सोमवार को अपना आंदोलन स्थगित कर दिया। यह निर्णय शिक्षा निदेशालय मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ की बैठक में लिया गया।
शिक्षा निदेशालय को लखनऊ शिफ्ट किए जाने के विरोध में शिक्षा निदेशालय माध्यमिक, बेसिक शिक्षा निदेशालय, उच्च शिक्षा निदेशालय, पत्राचार शिक्षा, उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद कार्यालय प्रयागराज, शिविर कार्यालय (माध्यमिक) पार्क रोड, शिविर कार्यालय (बेसिक) निशातगंज, एससीईआरटी, पाठ्य पुस्तक/साक्षरता, वैकल्पिक शिक्षा उर्दू एवं प्राच्य भाषा लखनऊ के कर्मचारियों ने पांच एवं छह जनवरी को कार्य बहिष्कार कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ जनवरी को प्रयागराज आए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से संघ के पदाधिकारी मिले और उन्हें ज्ञापन दिया। डिप्टी सीएम ने कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि निदेशालय हर हाल में प्रयागराज में ही रहेगा और इस बाबत उन्होंने मौके से ही फोन पर प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा को दिशा-निर्देश दिए। संघ के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार और मंत्री प्रदीप कुमार सिंह के अनुसार इस वार्ता के क्रम में कलमबंद हड़ताल को तत्काल प्रभाव से स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें