Dip in Ganga on second Monday of Sawan
- फोटो : KAUSHAMBI
सावन के दूसरे सोमवार पर गंगा में लगाई डुबकी
शिवालयों में श्रद्धालुओं ने चढ़ाया जल
मंझनपुरध्करारी। सावन माह के दूसरे सोमवार को भी शिव मंदिरों में पूरे दिन हर-हर, बम-बम की गूंज सुनाई दी। इस मौके पर भक्तों ने शारीरिक दूरी का ख्याल रखते हुए पूज किया। इसके अलावा गंगा घाटों पर डुबकी लगाकर सुख.समृद्धि की कामना की।
इस समय भगवान भोलेनाथ का प्रिय महीना सावन चल रहा है। पूरा जिला शिवमय दिखाई दे रहा है। इस बार बाबा धाम जाने पर लगी रोक से भक्त स्थानीय शिवालयों में जलाभिषेक कर रहे हैं। सावन के दूसरे सोमवार को मंझनपुर के बड़ा शिवाला में भक्तों की खासी भीड़ रही। शिवालयों में सुबह से ही पूजा का कार्यक्त्रस्म चलता रहा। भक्त ढोलए मजीरे के साथ भजनए कीर्तन कर रहे थे। सावन के महीने के सोमवार का ज्यादा महत्व होता है। क्योंकि सोमवार शिव का दिन भी माना जाता है। 13 जुलाई को सावन का दूसरा सोमवार था। जिसको लेकर भक्तों में खासा उत्साह था। सारा दिन शिव मंदिर भक्तों के जयकारों से गूंजते रहे।