Anger among farmers due to power cuts
- फोटो : KAUSHAMBI
बिजली कटौती से किसानों में गुस्सा
किसानों ने बिजली व्यवस्था में सुधार और नहर में टेल तक पानी की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। समर्थ किसान पार्टी ने सिराथू क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती को लेकर सड़क पर उतरने की चेतावनी दी। किसानों ने सिराथू तहसील में धरना-प्रदर्शन के बाद एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
पार्टी प्रमुख अजय सोनी ने कहा कि इस समय किसान धान की रोपाई कर रहे हैं। सरकार ने कृषि फीडर बनवाया है। इसके बाद भी सिराथू के अधिकांश गांवों में बिजली नहीं रहती। बिजली नहीं होने पर नलकूप नहीं चल रहे। इससे किसानों की फसल सूख रही है। बिजली विभाग के अफसर समस्या से अंजान बने बैठे हैं। इसके अलावा करारी माइनर सूखी पड़ी है। इससे भी कृषि कार्य प्रभावित हो रहा है। किसानों ने एसडीएम सिराथू राजेश श्रीवास्तव को दिए ज्ञापन में बिजली व्यवस्था में सुधार और नहर में टेल तक पानी पहुंचाए जाने की मांग की। चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों की अनदेखी हुई तो वे लोग सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान सत्येन्द्र तिवारी, धीरेन्द्र दुबे, अंकित सिंह, दिलीप तिवारी, नरेश कुमार आदि मौजूद रहे।