फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: नाहल नदी की खोदाई शुरू

Wed, 09 Jul 2025 01:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। नाहल नदी को पुनर्जीवित करने के लिए मंगलवार से काम शुरू हो गया। पहले बुधवार को डीएम अविनाश सिंह को काम का शुभारंभ करना था। व्यस्तता की वजह से उन्होंने आने से इन्कार किया तो स्थानीय अधिकारियों ने मंगलवार से ही काम शुरू करा दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को उपजिलाधिकारी तृप्ति गुप्ता, तहसीलदार आशीष कुमार सिंह, वीडीओ भगवान दास समेत अन्य अधिकारियों ने रामपुर बॉर्डर से कुल्छा गांव तक जेसीबी की मदद से नदी की सफाई कराई। एक झील-एक नदी योजना के तहत इस नदी का चुनाव किया गया है। शासन के निर्देश पर डीएम अविनाश सिंह ने नाहल नदी के पुनर्जीवन के लिए टास्क फोर्स भी बनाई है।
नदी को पुनर्जीवित करने के लिए तहसील क्षेत्र में करीब सात किलोमीटर हिस्से में खोदाई कराई जाएगी। काम पूरा होने के बाद नदी के आसपास के गांवों के किसानों को सिंचाई के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। नाहल नदी पहले रामपुर जिले की सीमा से निकलकर बरेली के सिंधौली गांव तक बहती थी। बहाव कम होने पर नदी की जमीन पर कब्जा करके यहां खेती शुरू कर दी गई।
विज्ञापन

हाल ही में रामपुर जनपद में इस नदी को पुनर्जीवित करने का अभियान चलाया गया था। अब जिले में भी काम शुरू कराया गया है। अधिकारियों ने बताया कि यह सफाई अभियान चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें