फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमनगंज के रम्मन का पुरवा में युवक को गोली मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
20 दिन पहले हुआ था पड़ोसी से झगड़ा, उसी विवाद में चली गोली
विज्ञापन

प्रयागराज। धूमनगंज के रम्मन का पुरवा में बुधवार की शाम राजा पासी को पड़ोस के लड़कों ने गोली मार दी। दरअसल करीब 20 दिन पहले राजा का पड़ोस के लड़कों से झगड़ा हो गया था। उसी विवाद को लेकर फिर झगड़ा हुआ था। राजा को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसे दो गोलियां लगी हैं।
रम्मन का पुरवा निवासी दीपक का बेटा राजा पासी प्राइवेट काम करता है। करीब 20 दिन पहले मुहल्ले में ही बच्चों के बीच झगड़ा हो गया था। राजा ने एक पक्ष की ओर से बोलते हुए एक बच्चे को दो चांटे मार दिए थे। इसका मुहल्ले के ही सनी ने विरोध किया था। दोनों में उसी दिन से वाद विवाद हो रहा था। बुधवार को भी दोनों पक्ष फिर आमने सामने हो गए। सनी के साथ रजत और होल्डर भी थे। तीनों ने मिलकर पहले राजा को पीटा फिर उस पर दो फायर किए। एक गोली उसके सिर को छूते हुए चली गई, दूसरी गोली उसकी जांच में लगी। वह चीखकर मार गिर पड़ा तो गोली मारने वाले भाग निकले। घर वाले तुरंत उसे लेकर डाक्टर के पास भागे। पुलिस तीनों की तलाश कर रही है। राजा को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व पार्षद पर मारपीट का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
प्रयागराज। नेवाद में पूर्व पार्षद सत्येंद्र सोनकर समेत छह लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा कैंट थाने में दर्ज कराया गया है। बीना सोनकर का आरोप है कि चार दिन पहले सत्येंद्र सोनकर, रोमी, कालू और सनी समेत छह लोगों ने उनके घर में घुसकर उनके साथ मारपीट की। पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दर्ज की थी। सिर्फ 151 की निरोधात्मक कार्रवाई की थी। बाद में अधिकारियों से शिकायत करने पर मारपीट और धमकी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें