फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इविविः छात्रों की चेतावनी 48 घंटे में छात्रसंघ बहाली नहीं तो तेज होगा आंदोलन

विज्ञापन
Allahabad university - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
विवि एवं छात्रहित में आंदोलन खत्म करने के लिए छात्रसंघ अध्यक्ष से चीफ प्रॉक्टर की अपील
विज्ञापन

प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ बहाली के लिए आमरण अनशन के पांचवे दिन छात्रों की ओर से कुलपति को खुला पत्र लिखकर कहा गया। कुलपति को पत्र लिखकर छात्रों ने याद दिलाया कि जब दो देशों के बीच बातचीत से समस्या का हल हो सकता है, तो छात्रों एवं विवि प्रशासन के बीच समस्या का समाधान क्यों नहीं। इस बीच विवि के चीफ प्रॉक्टर की ओर से अनशन पर बैठे छात्रसंघ अध्यक्ष को पत्र लिखकर विवि और छात्रहित में अनशन खत्म करने की अपील की गई है। दूसरी ओर कुलपति को लिखे पत्र में छात्रसंघ बहाली के गठित संयुक्त संघर्ष समिति के मुख्य कोआर्डिनेटर अतेंद्र सिंह ने विवि एवं जिला प्रशासन को चेतावनी दी है कि 48 घंटे में छात्रसंघ बहाल नहीं हुआ तो पूर्व पदाधिकारी भी आमरण अनशन पर बैठने को मजबूर होंगे। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ऋचा सिंह ने कहा कि जरूरत पड़ी तो वह स्वयं आमरण अनशन पर बैठेंगी।
कुलपति को लिखे पत्र में छात्रों ने मांग की है कि वह अपनी अंतरात्मा की आवाज सुने और विवि के छात्रों से अपने बच्चों जैसा व्यवहार करें। छात्रों के अनशन को समर्थन देने वालों में आम आदमी पार्टी की छात्र इकाई, छात्र युवा संघर्ष समिति एवं आम आदमी पार्टी शामिल रही। दिशा छात्र संगठन, आम आदमी पार्टी ने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर वह आंदोलन में भागीदारी करेगी। इलाहाबाद विश्वविद्यालय पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने आम सभा में निर्णय लिया गया कि छात्रसंघ बहाली आंदोलन का एसोसिएशन को समर्थन करती है। इलाहाबाद डिग्री कॉलेज में भी छात्रसंघ बहाली के समर्थन में छात्र नेता प्रशांत मिश्र ने अनशन का समर्थन किया। एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व काशी हिंदू विश्वविद्यालय के छात्र नेता विकास सिंह ने टेलीफोन पर वार्ता के दौरान पूर्व अध्यक्ष रिचा सिंह को बताया कि काशी हिंदू विश्वविद्यालय के छात्र इस आंदोलन में समर्थन करते हैं। अनशन स्थल पर बुधवार को अखिलेश गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष भूपेंद्र यादव, पूर्व महामंत्री निर्भय द्विवेेदी पूर्व उपाध्यक्ष अदील हमजा, आलोक सिंह, राघवेंद्र यादव, शक्ति रजवार, नीलम सरोज, आशीष यादव, विवेक यादव, आशीष अतरौलिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

चीफ प्रॉक्टर ने छात्रों से अनशन खत्म करने की अपील की
इलाहाबाद विश्वविद्यालय यूनियन भवन पर चल रहे छात्रों के अनशन को खत्म करने केलिए विवि के चीफ प्रॉक्टर एवं डीएसडब्ल्यू ने अपील की है। छात्रसंघ के निवर्तमान अध्यक्ष उदय प्रकाश यादव को लिखे पत्र में उन्होंने छात्रसंघ पदाधिकारियों और छात्रों से अपील की है कि आप लोग अनशन खत्म करने पर विचार करें। उन्होंने अपने पत्र में विवि में पठन-पाठन में सुचारू रूप से चलने में सहयोग करें। छात्रसंघ के स्थान पर छात्र परिषद के गठन पर आंदोलन को चिंताजनक बताया। उन्होंने कहा कि छात्रसंघ और छात्र परिषद संबंधी चर्चा प्रासंगिक हो सकती है परंतु इसके लिए अनशन जैसा कठोर कदम उठाना ठीक नहीं है। इससे आप लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव हो रहा है। उन्होंने विवि एवं छात्रहित में आंदोलन को समाप्त करने की अपील की है।
विज्ञापन

सीएमओ पर छात्रों से अभद्र आचरण का आरोप
अनशन के चौथे दिन मंगलवार की देर रात सीएमओ की ओर से गठित डॉक्टरों के जांच दल ने अनशनकारी छात्रों सत्यम सिंह सनी और संदीप की गंभीर हालत को देखते हुए अस्पताल ले जाने की सलाह दी तो छात्र अपनी जिद पर अड़े रहे। मध्य रात के बाद पुलिस की एक टीम ने संदीप और सत्यम सिंह सनी को बेली अस्पतात में दाखिल करवाया। वहीं आंदोलनकारी छात्रों ने छात्रसंघ बहाली के लिए आंदोलन कर रहे छात्रों ने जिलाधिकारी से सीएमओ की शिकायत की है, छात्रों का आरोप है कि सीएमओ उनके साथ गलत व्यवहार करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें