फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : पं. धीरेंद्र शास्त्री बोले- सनातन धर्म में अंधविश्वास देखने वाले सबसे बड़े पाखंडी

Thu, 02 Feb 2023 08:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

बागेश्वर धाम सरकार पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बृहस्पतिवार को संगम तट से भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए हुंकार भरी। संगम में डुबकी लगाने के बाद महामंडलेश्वर संतोष दास सतुआ बाबा के शिविर में संतों का उन्होंने आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
Prayagraj News : श्री सतुआ बाबा आश्रम में पत्रकारों से बातचीत करते पं. धीरेंद्र शास्त्री। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागेश्वर धाम सरकार पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बृहस्पतिवार को संगम तट से भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए हुंकार भरी। संगम में डुबकी लगाने के बाद महामंडलेश्वर संतोष दास सतुआ बाबा के शिविर में संतों का उन्होंने आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने सनातन धर्म और रामचरित मानस पर अंगुली उठाने वालों को आगाह किया।

विज्ञापन







सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य का नाम लिए बगैर कहा कि ऐसे लोग समाज में कैंसर की तरह हैं। 2029 तक जन सहयोग से बुंदेलखंड में कैंसर अस्पताल बनवा देंगे, जहां ऐसे लोगों को दवा और दुआ, दोनों मिलेगी। उन्होंने सवाल किया कि क्या हनुमान चालीसा अंधविश्वास है। रामचरित मानस की चौपाइयां क्या बदल जाएंगी। ऐसे लोगों को मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए।

Prayagraj News : माघ मेले में पहुंचे बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र शास्त्री। - फोटो : अमर उजाला।

कहा कि अगर हम सब साथ हों तो भारत हिंदू राष्ट्र बन जाएगा। आह्वान किया कि अब हिंदू राष्ट्र का बिगुल बजा दो, आओ जातिवाद को तोड़कर हम सब हिंदू एक हों। इस मौके पर खाक चौक व्यवस्था समिति के महामंत्री संतोष दास सतुआ बाबा, हिटलर बाबा समेत कई संत उपस्थित थे। धीरेंद्र शास्त्री ने स्वामी प्रसाद मौर्य का नाम लिए बिना कहा कि ऐसे लोग धर्म और देश, दोनों का नुकसान कर रहे हैं।

बंद रहे पांटून पुल

पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की मौजूदगी के दौरान करीब तीन घंटे तक माघ मेले के तीन और पांच नंबर पांटून पुल ठप पड़ गए।

Prayagraj News : बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने मेजा में लगाया दरबार। - फोटो : अमर उजाला।
कई श्रद्धालुओं की लगी अर्जी, कहा, जाओ ठीक हो जाओगे

कुंवरपट्टी में मां शीतला कृपा महोत्सव के पांचवें दिन बृहस्पतिवार को बाबा बागेश्वर धाम का दरबार सजा। दरबार में एक लाख से अधिक श्रद्धालु जुटे। भीड़ को बाबा बागेश्वर धाम के आचार्य पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने देश को हिंदू राष्ट्र बनाने का संकल्प दिलाया। उन्होंने आस्था के संगम त्रिवेणी की जमकर तारीफ की। इसके अलावा श्रीरामचरित मानस फाड़ने वालों की निंदा की।

Prayagraj News : बाबा बागेश्वर के दरबार में अपनी अर्जी लगाती महिला। - फोटो : अमर उजाला।
धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हर कोई त्रिवेणी में जाकर डुबकी लगाकर पुण्य कमा लें। उन्होंने श्रद्धालुओं को पागल की संज्ञा दी। कहा कि कर्म और कृपा जरूरी है। धर्म विरोधियों के प्रति कटाक्ष करते हुए कहा कि धर्म विरोधियों के मुंह पर तमाचा लगना जरूरी है। कहा कि समस्या है तो समाधान भी मिलेगा। बताया कि समस्या से मुक्ति के लिए कवन सो काज कठिन जग माही, जो नहि होई तात तुम पाई का 108 बार रोज जाप करें।
विज्ञापन

Prayagraj News : बाबा बागेश्वर धाम पीठीधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री। - फोटो : अमर उजाला।
शास्त्री ने कहा कि बालाजी के दरबार में अर्जी लगाने की पद्धति पुरानी है। कहा कि यह पद्धति महर्षि वाल्मीकि की है। यहां खीरी प्रयागराज के शुभम सिंह, मध्यप्रदेश रीवा के चाकघाट निवासी रजनी सहित आधा दर्जन श्रद्धालुओं की अर्जी लगी। शुभम फौजी बनना चाहता है। मामा की समस्या दूर करने की बात कही। रजनी ने धन की कमी बताई। पितृदोष का उपाय करने की बात कही।

पोखरा नेपाल की रामपूड़ी ने भी अपनी कई समस्याएं बताईं। आचार्य पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने रामचरित मानस को फाड़ने वालों की निंदी की। कहा कि ऐसे लोगों को नुकसान होगा। कार्यक्रम के आयोजक भाजपा नेता इंद्रदेव शुक्ला उर्फ राजू भैया ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान कई कलाकारों ने गीत प्रस्तुत कर समा बांध दिया। इस दौरान एसडीएम विनोद पांडेय, एसीपी विमल किशोर मिश्र, प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेश्वर मिश्र फोर्स के साथ मुस्तैद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें