prayagraj news : पूर्व सांसद धनंजय सिंह को कोर्ट में समर्पण किया।
- फोटो : prayagraj
पूर्व सांसद धनंजय सिंह के सेंट्रल जेल नैनी पहुुंचने के बाद से ही जेल प्रशासन उसकी सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरत रहा है। जेल में बंद उसके विरोधियों को देखते हुुए उसे सुरक्षा के बीच बैरक में रखा गया है, जिसकी विशेष निगरानी रखी जा रही है। जेल प्रशासन की ओर से पूर्व सांसद को रविवार सुबह नाश्ते में दलिया व रात के खाने में पूड़ी सब्जी परोसी गई।
पूर्व सांसद ने शुक्रवार को एक पुराने मामले में प्रयागराज की एमपी एमएलए कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। इसके बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में नैनी जेल भेज दिया गया। जेल पहुंचने के बाद उसकी सुरक्षा को लेकर जेल प्रशासन सतर्क हो गया। पूर्व सांसद को मुख्तार अंसारी और अभय सिंह गैंग से खतरा है और इस गैंग से जुड़े कई लोग पहले से ही जेल में बंद हैं। उसकी सुरक्षा में किसी तरह की कोई सेंध न लगे, इसको लेकर विशेष निगरानी रखी जा रही है। जेल प्रसाशन की ओर से उसकी बैरक में अलग से सुरक्षा लगाई गई है।