फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास भवन कर्मचारी महासंघ पदाधिकारियों ने ली शपथ

Thu, 18 Jun 2015 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद(ब्यूरो)। विकास भवन कर्मचारी महासंघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सरस केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में शपथ ली। मुख्य विकास अधिकारी अटल कुमार राय को शपथ दिलाई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष नरसिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद कुमार श्रीवास्तव, हरिकेश पांडेय, शैलेंद्र तिवारी व एसएमए रिजवी ने उपाध्यक्ष, रामचंद्र ने महामंत्री, सैयद वकील अहमद रिजवी व पंकज नयन तिवारी ने संगठन मंत्री, कमल कुमार श्रीवास्तव, विनय कुमार श्रीवास्तव ने मंत्री, विनोद कुमार श्रीवास्तव ने कार्यालय सचिव, गीता सक्सेना, राकेश बाबू गौतम ने संयुक्त मंत्री, राजेश प्रताप सिंह कोषाध्यक्ष, करन कुमार ने आडिटर, प्रकाश पाठक ने प्रचार मंत्री की शपथ ली।
विज्ञापन


 अपने संबोधन में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं को उचित फोरम पर उठाकर उनका निराकरण कराया जाएगा। शपथ ग्रहण समारोह में जिला विकास अधिकारी आरयू द्विवेदी, परियोजना निदेशक एसके सिंह, प्रशासनिक अधिकारी मनमोहन सिंह, प्राविधिक अधिकारी राजीव खरे, समेत कई अधिकारियों के अलावा विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें