भीषण गर्मी और धूप से बचने के लिए लोग इस तरह से निकले।
- फोटो : अमर उजाला।
रविवार को भोर में सवा चार बजे के करीब शहर के झलवा, कालिंदीपुर, राजरूपपुर, चकिया इलाके में तेज आंधी के साथ मामूली बारिश हुई, लेकिन सुबह सूर्योदय अपने समय पर हुआ। बावजूद इसके तापमान में कोई विशेष कमी नहीं दर्ज की गई। तापमान में मामूली गिरवाट देखी गई लेकिन दिन में आसमान से आग बरसते रहे। रविवार का दिन होने के कारण लोगों ने गर्मी और तपिश के चलते घर में रहना पसंद किया। सोमवार और मंगलवार को भी हीट वेव की चेतावनी जारी की गई है। इसके बाद पूरे सप्ताह तापमान 42 डिग्री तक रहने की संभावना जताई गई है।