भाजपा के खिलाफ पूरा विपक्ष एकजुट
बुधवार को सपा-अद (कमेरावादी) गठबंधन से पल्लवी पटेल को उम्मीदवार घोषित करने के तुरंत बाद डिप्टी सीएम ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर पलटवार किया।
एक टीवी चैनल को दिए बयान में डिप्टी सीएम ने कहा कि पल्लवी अनुप्रिया की छोटी बहन हैं। इसलिए पल्लवी मेरी भी छोटी बहन जैसी हैं। मेरे खिलाफ अखिलेश को स्वयं चुनाव लड़ना चाहिए।
डिप्टी सीएम ने कहा कि अखिलेश यादव और शिवपाल यादव के सामने कांग्रेस द्वारा उम्मीदवार नहीं उतारने से साफ हो गया है कि समूचा विपक्ष भाजपा के खिलाफ लामंबद होकर एक है। इसके बावजूद उन्होंने एक बार सिराथू समेत प्रदेश में भाजपा गठबंधन की 300 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा किया।