एसआईआर के पश्चात मैपिंग पर विशेष ध्यान दें कार्यकर्ता
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कार्यकर्ता एसआईआर के पश्चात मैपिंग पर विशेष ध्यान दें। महानगर, गंगापार व यमुनापार में इस विषय पर खास ध्यान देने की आवश्यकता है। मतदान केंद्र सही जगह पर हैं या नहीं, किस मतदाता का फार्म वापस आया है कौन किस जगह शिफ्ट हुआ है आदि विषयों पर सघन परिश्रम करने की जरूरत है। मतदाता सूची सही होगी तो 2027 में विजय सुनिश्चित है।
कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत अभिनंदन
इससे पहले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का पुलिस लाइन हेलीपैड पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत अभिनंदन किया गया। कार्यकर्ताओं ने पुष्प गुच्छ देकर डिप्टी सीएम का स्वागत किया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, निर्मला पासवान, महापौर गणेश केसरवानी, काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, कविता पटेल, राजेंद्र मिश्र, अमरनाथ मौर्य, मुरारी लाल अग्रवाल, शशि वार्ष्णेय, कुंज बिहारी मिश्रा, मनोज कुशवाहा, किरण जायसवाल, विजय श्रीवास्तव, प्रवक्ता पवन श्रीवास्तव, सह मीडिया प्रभारी विवेक मिश्रा, विजय पटेल आदि नदी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।