प्रयागराज में नया सर्किट रेट लागू।
- फोटो : एआई।
मुख्य मार्ग नहीं है सपंत्ति तो सड़क की चौड़ाई से तय होंगी दरें
अकृषक भूमि के मूल्यांकन के दौरान यदि कोई संपत्ति मुख्य मार्ग अथवा रोड सेगमेंट पर स्थित है तो संबंधित सेगमेंट की दरों के अनुसार उसका मूल्यांकन होगा। संपत्ति के किसी मुख्य मार्ग अथवा रोड सेगमेंट से हटकर स्थित होने पर उस मार्ग की चौड़ाई के आधार पर मूल्यांकन किया जाएगा, जिस पर संपत्ति की निकासी है या जो उसकी चौहद्दी में अवस्थित है। सर्विस लेन पर स्थित होने पर यह लाभ प्राप्त नहीं होगा। निबंधन विभाग ने सड़क की चौड़ाई के आधार पर भी दरें निर्धारित की हैं और इन दराें में भी वृद्धि की गई है।
दो तरफ सड़क या पार्क होने पर महंगी पड़ेगी रजिस्ट्री
संपत्ति के दो तरफ मार्ग या पार्क फेसिंग होने की स्थिति में रजिस्ट्री महंगी पड़ेगी। भूखंड का मूल्यांकन अधिक चौड़े मार्ग के लिए निर्धारित दर में 10 फीसदी वृद्धि करते हुए किया जाएगा। यदि दो तरफ मार्ग एवं पार्क फेसिंग दोनों हैं तो मूल्यांकन अधिक चौड़े मार्ग के लिए निर्धारित दर में 20 फीसदी की वृद्धि करते हुए किया जाएगा।