सपा मुखिया अखिलेश यादव के डीएम और एसपी के बल पर चुनाव लड़ने के बयान पर केशव ने कहा, जिसने जैसा किया होगा उसे वैसा ही दिख रहा है। भाजपा के पास गुंडे, अपराधी और माफिया नहीं हैं। यह दल शासन प्रशासन का कभी दुरुपयोग नहीं करता। मैं खुद मैनपुरी और रामपुर गया। यदि निष्पक्ष मतदान हुआ तो सपा का खाता नहीं खुलेगा। केशव और बृजेश पाठक को 100 विधायकों के साथ मुख्यमंत्री बनाने के अखिलेश के प्रस्ताव पर केशव ने कहा कि यह उनकी हताशा है।
शिवपाल यादव का मंत्री वाला बंगला जल्द होगा खाली
डिप्टी सीएमने कहा कि शिवपाल यादव को मंत्री वाला बंगला खाली करना होगा। शिवपाल यादव को विधायक के नाते मिलने वाला विधायक आवास दिया जाएगा। यदि कोई विधायक सरकारी आवास में कार्यालय चलाता है तो गलत है। फिलहाल वह चुनावी चाचा हैं। न घोड़ा दूर है और न मैदान। चुनावी चाचा बस इतना जान लें कि मैनपुरी लोकसभा हार रहे हैं। यदि उन्हें जसवंत नगर विधानसभा को लेकर गुमान हो तो चुनाव परिणाम आने के बाद इस्तीफा देकर वहां भी चुनाव लड़ कर देख लें।