फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएम केशव बोले : हर घर से एक व्यक्ति को रोजगार देगी भाजपा सरकार

Sun, 20 Feb 2022 11:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

डिप्टी सीएम रविवार को सैनी के कृषि मैदान में आयोजित कार्यकर्ता महासंगम को संबोधित कर रहे थे। कहा कि विकास की गंगा बहाकर प्रदेश में सिराथू विधानसभा को विकास का मॉडल बनाया जाएगा।
विज्ञापन
Kaushambi : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : Kaushambi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूबे के उपमुख्यमंत्री एवं सिराथू से भाजपा प्रत्याशी केशव प्रसाद मौर्य ने किसानों की गंभीर समस्या को लेकर बड़ा एलान किया है। कहा कि छुट्टा जानवरों की समस्या का निदान कराया जाएगा। सिराथू में युवाओं को रोजगार मुहैया कराने के साथ ही घर-घर नल से जल पहुंचाया जाएगा। बोले वह सिराथू के बेटे हैं और बेटे ही रहेंगे। कहा कि यह केवल चुनाव नहीं, बल्कि सिराथू का सम्मान स्थापित करने का मौका है।

विज्ञापन




डिप्टी सीएम रविवार को सैनी के कृषि मैदान में आयोजित कार्यकर्ता महासंगम को संबोधित कर रहे थे। कहा कि विकास की गंगा बहाकर प्रदेश में सिराथू विधानसभा को विकास का मॉडल बनाया जाएगा। विंध्याचल की तर्ज पर शीतलाधाम का विकास होगा। बोले सिराथू में एक और नई तहसील व एक नया ब्लॉक बनाएंगे।



कहा कि अपनी दूसरी पारी में ऐसी योजना बनाएंगे कि गोवंश न काटे जाएंगे और न ही खेत चरेंगे। साथ ही भूख से किसी गोवंश को मरने भी नहीं देंगे। कहा गाय की सेवा करने और सुरक्षित रखने का काम भी हमारी सरकार करेगी। ऐसा प्रबंध किया जाएगा कि हर घर से एक व्यक्ति को रोजगार मिले। ऐसे कोर्स लाएंगे जिससे सिराथू में ही आपको रोजगार मिल सके।
विज्ञापन





मां शीतला देवी के नाम पर सर्किट हाउस बना दिया गया है। अब लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर और रानी अवन्ती बाई लोधी के नाम से बड़ी परियोजना लगाई जाएगी। गोस्वामी तुलसीदास जी के नाम से सेतु का नामकरण किया जाएगा। सभा को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भी संबोधित किया।

विज्ञापन

Kaushambi : कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव। - फोटो : Kaushambi
सपा की हर सीट पर अतीक, मुख्तार और आजम मैदान में: राजू श्रीवास्तव
केशव प्रसाद मौर्य के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने आए राज्य फ़िल्म परिषद के चेयरमैन राजू श्रीवास्तव ने कॉमेडियन अंदाज में कार्यक्रम की शुरूआत की। कहा कि हर सीट पर सपा ने अतीक, मुख्तार और आजम को मैदान में उतारा है। इसलिए 27 फरवरी को सोच-समझकर मतदान करिए।



बोले, आज का मंच कॉमेडी का नहीं, गंभीर विचारों का है। हालांकि, इसके बाद भी वह बीच-बीच मे गुदगुदाते रहे। कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी और राहुल गांधी की कॉमेडियन अंदाज में चुटकी ली। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें