कलेक्ट्रेट के संगम सभागार में समीक्षा बैठक करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य।
- फोटो : अमर उजाला।
ब्लड बैंकों पर लगाई जाए रेट लिस्ट
प्रयागराज में डेंगू के बढ़ रहे मामले को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में डिप्टी सीएम ने कहा कि उन्होंने सीएमओ को निर्देश दिया है कि सभी ब्लड बैंकों में प्लेटलेट्स की रेट लिस्ट लगाई जाए, ताकि इसके नाम पर कहीं अवैध वसूली न हो। दवा का छिड़काव भी करने का निर्देश दिया।
लोगों के सहयोग से हेलमेट की करें व्यवस्था
शहर में वाहनों के ऑनलाइन चालान को लेकर उन्होंने कहा कि दो पहिया वाहन चालकों को चाहिए कि वह हेलमेट का प्रयोग करें। पुलिस कमिश्नर से कहा गया है कि वह स्वयंसेवी संस्थाओं, व्यापारियों और सामाजिक संगठनों के सहयोग से हेलमेट की व्यवस्था करें, अगर कोई हेलमेट नहीं पहनता है तो उसे हेलमेट उपलब्ध कराई जाए। जातीय जनगणना को लेकर पूछे गए सवाल पर केशव ने कहा कि मैं व्यक्तिगत तौर पर इसका विरोधी नहीं हूं।
फूलपुर समेत यूपी की सभी 80 लोकसभा सीटें जीतेगी भाजपा
विपक्ष ने यह सारा प्रयोग सत्ता में आने के लिए किया है। जनता भी विपक्ष के मंसूबे जानती है। विरोधी गठबंधन जान ले अगले लोकसभा चुनाव में फूलपुर समेत प्रदेश की सभी 80 सीटें भाजपा जीतने जा रही है। जनता ने पूरी तरह से नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का मन बना लिया है। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के घर पर ईडी की छापामारी को लेकर डिप्टी सीएम ने कहा कि जो भ्रष्टाचारी है वही छापे से डर रहा है।