सैफई में नाच करवा कर जहां एक तरफ करोड़ों रुपये बर्बाद किए तो वहीं सुख सुविधा युक्त जीवन जीने के लिए खरबों की अवैध संपत्ति अर्जित की। कैग की रिपोर्ट में सपा सरकार के दौरान एक नहीं कई बार अरबों रुपए के घोटाले की पुष्टि हुई है । भ्रष्टाचार में डूबे हुए लोगों पर जब छापे पड़ रहे हैं तो अखिलेश यादव के माथे से 10 डिग्री की ठंड में भी पसीना आ रहा है।
यह बताता है कि चोर की दाढ़ी में तिनका है। केशव ने सपा सरकार को प्रदेश के लिए अनुपयोगी बताया। कहा कि अखिलेश कार्यकाल के दौरान हुए दंगे, घोटाले ,भ्रष्टाचार, जंगलराज और गुंडागर्दी को जनता भूली नहीं है। उनके कार्यकाल में खाद्यान्न घोटाला, खनन घोटाला, गोमती रिवर फ्रंट घोटाला ,लैपटॉप घोटाला ,भर्ती घोटाला ,ईपीएफ घोटाला ,समाजवादी पेंशन घोटाला और बेरोजगारी भत्ता आदि घोटाले हुए।