फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद बोले- सावन में कांवड़ियों पर होगी पुष्प वर्षा, वाराणसी तक बनेगा कांवड़ पथ

Thu, 26 Jun 2025 10:43 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज

सार

डिप्टी सीएम ने कहा, जिस तरह से अब तक सभी त्योहार आपसी सद्भाव से मनाए जाते रहे हैं, वह आगे भी मनाए जाएंगे। यहां ईद-होली और कई बार कांवड़ यात्रा और मोहर्रम का भी आयोजन एक साथ हुआ। सावन मास में इस बार भी कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की जाएगी।
विज्ञापन
केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सर्किट हाउस में बृहस्पतिवार को संवाददाताओं से बातचीत में उपमुख्यमंत्री सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, सावन मास में इस बार भी कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की जाएगी। शिवभक्तों की संख्या देखते हुए जल्द ही प्रयागराज से वाराणसी तक कांवड़ पथ बनाया जाएगा। इसे मेरठ से प्रयागराज तक निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे को वाराणसी तक जोड़ा जाएगा।

विज्ञापन


डिप्टी सीएम ने कहा, जिस तरह से अब तक सभी त्योहार आपसी सद्भाव से मनाए जाते रहे हैं, वह आगे भी मनाए जाएंगे। यहां ईद-होली और कई बार कांवड़ यात्रा और मोहर्रम का भी आयोजन एक साथ हुआ। पर्वों पर अगर शरारती तत्व ने माहौल खराब करने की कोशिश की तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

भाजपा 2017 से बेहतर प्रदर्शन करेगी
केशव ने कहा, कांग्रेस, बसपा या सपा सभी 403 सीटों अलग-अलग या मिलकर भी चुनाव लड़ ले, भाजपा 2027 में 2017 को दोहराएगी। कांग्रेस मुक्त भारत और सपा और बसपा मुक्त उत्तर प्रदेश बनेगा। यूपी से पहले बिहार में चुनाव होगा। बिहार में भी नीतीश कुमार के नेतृत्व में भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनने जा रही है।

बसपा सुप्रीमो की मांग का किया समर्थन
छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती पर बसपा सुप्रीमो मायावती द्वारा लखनऊ स्थित किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी का नाम एक बार फिर से छत्रपति शाहू जी के नाम पर करने की मांग का केशव प्रसाद मौर्य ने भी समर्थन किया है। डिप्टी सीएम ने कहा, अखिलेश यादव ने छत्रपति शाहूजी महाराज यूनिवर्सिटी का नाम किंग जार्ज रखा था। भाजपा सरकार यह प्रयास कर रही है कि सपा ने जिन महापुरुषों का अपमान किया है उसे दोबारा गौरव लौटाए। अखिलेश यादव फर्जी पीडीए चलाते हैं। इनके पीडीए का कोई भविष्य नहीं है।
विज्ञापन

जल्द मिलेगा भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष
डिप्टी सीएम ने उम्मीद जताई है कि जल्द ही भाजपा को प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलेगा। उन्होंने कहा, भाजपा एक प्रक्रिया से चलने वाली पार्टी है। इसमें 14 करोड़ से ज्यादा कार्यकर्ता है। यह जातिवादी और व्यक्तिवादी पार्टी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें