मेला क्षेत्र पहुंचे डिप्टी सीएम ने अफसरों को समय रहते काम पूरा कराने का निर्देश दिया। डिप्टी सीएम ने कहा कि माघ मेले में कोविड-19 से बचाव के तरीकों को अपनाया जाए। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए।
शनिवार को संगम पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने माघ मेला की तैयारियां समय से पूरी करने की हिदायत दी। उन्होंने बिजली, पेयजल, चिकित्सा और सफाई की हकीकत देखी और संतों-भक्तों, कल्पवासियों को निर्मल गंगा की धारा मुहैया कराने का संकल्प दोहराया। इसके बाद संगम पर गंगा पूजन के साथ ही निर्विघ्न माघ मेला के लिए आराधना की।
विज्ञापन
मेला क्षेत्र पहुंचे डिप्टी सीएम ने अफसरों को समय रहते काम पूरा कराने का निर्देश दिया। डिप्टी सीएम ने कहा कि माघ मेले में कोविड-19 से बचाव के तरीकों को अपनाया जाए। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए। डिप्टी सीएम ने अफसरों से निर्माण कार्यों का जायजा भी लिया। पीडब्ल्यूडी के अफसरों ने बताया कि पांटून पुलों को जोड़ लिया गया है। डिप्टी सीएम ने स्नान घाटों का निर्माण जल्द पूरा करने का निर्देश दिया।
कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बैरीकेडिंग कराई जाए,ताकि कोई गहरे पानी में न जाने पाए। मेलाधिकारी अरविंद चौहान ने बताया कि समय रहते मेला क्षेत्र में व्यवस्था पूरी करा ली जाएगी। इसके साथ ही अन्य विभागों के कार्य भी समय से पूरे हो जाएंगे। इससे पहले डिप्टी सीएम ने सर्किट हाउस में अफसरों के साथ माघ मेले की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीके सिंह, मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत के अलावा पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा, अपर पुलिस आयुक्त आकाश कुलहरी, डीएम संजय खत्री और मेलाधिकारी अरविंद चौहान उपस्थित थे।