Prayagraj News : डिप्टी सीएम केशव ने एसआरएन अस्पताल का निरीक्षण किया।
- फोटो : अमर उजाला।
इसके बाद डिप्टी सीएम अस्पताल के ब्लड बैंक पहुंचे। यहां पर उन्होंने डेंगू पीड़ित मरीजों लेकर प्लेटलेट के पर्याप्त इंतजाम करने का निर्देश दिया। कहा कि सरकार पूरी तत्परता के साथ डेंगू के रोकथाम के लिए प्रयास कर रही है। अस्पताल में भर्ती बड़ी संख्या में मरीज स्वस्थ भी हो रहे हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जा रही है। जिन मरीजों में प्लेटलेट कम था, उनको दवा से रिकवर किया जा रहा है।
Prayagraj News : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने एसआरएन का निरीक्षण कर डेंगू के मरीजों का हालचाल ल
- फोटो : अमर उजाला।
कहा कि इसके बाद भी अगर मरीजों को प्लेटलेट की जरूरत पड़ेगी तो उसके भी इंतजाम के निर्देश दिए गए हैं। डिप्टी सीएम ने लोगों से डेंगू से बचाव के लिए बतायी गई सावधानियों का कड़ाई से पालन करने की अपील की। कह कि एंटी लार्वा स्प्रे कराने का भी निर्देश दिया गया है। डिप्टी सीएम ने पिछले दो दिनों मेपं डेंगू के मरीजों के तेजी से ठीक होने पर संतोष जाहिर किया। कहा कि अस्पतालों में भी डेंगू को लेकर तैयारी पूरी है और डॉक्टर भी मेहनत कर रहे हैं। जिसके अच्छे परिणाम दिखने लगे हैं।