फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएम ने पट्टी को दी 65 करोड़ की सौगात

विज्ञापन
ाबा बेलखरनाथ ब्लाक परिसर में आयोजित कार्यक्रम में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या का मार्ल्यापण - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को पट्टी विधानसभा की जनता को तकरीबन 65 करोड़ की 201 परियोजनाओं का तोहफा दिया। बेलखरनाथधाम ब्लाक में आयोजित भव्य कार्यक्रम में रिमोट से बटन दबाकर उन्होंने 160 परियोजनाओं का लोकार्पण और 41 परियोजनाओं का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप उर्फ मोती सिंह के विधानसभा क्षेत्र पट्टी में 6497.45 लाख रुपये की 201 परियोजनाएं जनता को समर्पित कीं। उन्होंने कैबिनेट मंत्री के मांगपत्र को जल्द ही संस्तुति प्रदान करने आश्वासन दिया।
पट्टी विधानसभा में पहली बार इस तरह का कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें एक साथ 201 परियोजनाएं जनता को समर्पित की गईं। इन योजनाओं में अधिकांश पूर्ण हो चुकी हैं। 41 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया है, जिसे अविलंब पूरा करने को कहा गया है।
विज्ञापन

मेधावी बच्चों के गांव तक बनेगा गौरव पथ
डिप्टी सीएम ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मेधावी बच्चों के गांव तक गौरव पथ का निर्माण कराया जाएगा। इससे दूसरे बच्चे भी सफलता अर्जित करने के लिए प्रयासरत होंगे। उन्हें प्रेरणा मिलेगी। डिप्टी सीएम ने कहा कि बेल्हा में अपराध पर काबू पाने के लिए व्यापक रणनीति बनाई गई है। इस पर काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए लगातार प्रयासरत है और आने वाले दिनों में निश्चित रूप से समाप्त होगा।
दुल्हन की तरह सजाया गया था ब्लाक परिसर
डिप्टी सीएम के कार्यक्रम को लेकर पूरे ब्लाक परिसर को दुल्हन की तरह सजाया गया था। कैबिनेट मंत्री मोती सिंह सुबह दस बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए। पूरे ब्लाक परिसर को होर्डिंग, बैनर से पाट दिया गया था। कैबिनेट मंत्री स्वयं शिलापट्टों का निरीक्षण कर कमियों को दूर करने की हिदायत देते रहे। वह स्वयं पूरे कार्यक्रम की समीक्षा करते रहे।
स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं को करते रहे उत्साहित
कार्यक्रम स्थल पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के पहुंचने के पहले ही कैबिनेट मंत्री मोती सिंह ने माइक संभाली और कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए स्वागत करने का आह्वान किया। सांसद संगमलाल गुप्ता, विधायक धीरज ओझा, हरिप्रताप सिंह, हरिओम मिश्रा हेलीपैड पर डिप्टी सीएम के स्वागत के लिए पहुंचे। कैबिनेट मंत्री मंच पर मौजूद रहकर कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते रहे। उत्साह से खुश डिप्टी सीएम ने भी कैबिनेट मंत्री के प्रयास की सराहना की।
जय श्रीराम के नारे से प्रारंभ हुआ भाषण
डिप्टी सीएम ने भाषण के पहले भारत माता की जय और जय श्रीराम के नारे लगाए। इससे कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोग उत्साहित हो गए। डिप्टी सीएम के भाषण के दौरान तालियां बजती रहीं। कैबिनेट मंत्री का इशारा देखकर उपस्थित जनसमुदाय तालियां बजाता और जय श्रीराम के नारे लगते रहे।
सपा छोडक़र ली भाजपा की सदस्यता
डिप्टी सीएम के कार्यक्रम में सपा छोडक़र प्रधान और बीडीसी सदस्यों ने भाजपा की सदस्यता हासिल की है। इसमें रणजीत यादव, रामचंद्र यादव, संदीप, उर्मिला, सुभाष, ग्राम प्रधान घनश्याम नखरोला, राम नारायण, संतोष यादव बीडीसी सदस्य, गिरीश उपाध्याय, राकेश यादव, अशोक सहित भारी संख्या में लोग शामिल रहे। डिप्टी सीएम ने सभी का माल्यार्पण कर भाजपा की सदस्यता दिलाई।
बूथ अध्यक्ष के घर जाकर पी चाय
डिप्टी सीएम कनरपुर खूझी निवासी बूथ अध्यक्ष नितिन जायसवाल और आशीष जायसवाल के घर पहुंचे और चाय की चुस्कियां लीं। डिप्टी सीएम के बूथ अध्यक्ष के घर जानेे से पूरे गांव में जश्न का माहौल थय। घर के लोग बेहद खुश थे और सुबह से ही डिप्टी सीएम के आने की तैयारी कर रहे थे।
राहुल गांधी राफेल पर फेल
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि राफेल मुद्दे पर राहुल गांधी पूरी तरह फेल हो गए। सच जनता के सामने आ गया। मंत्री स्वाति सिंह का लखनऊ में सीओ को धमकाने का आडियो वायरल होने के सवाल पर डिप्टी सीएम ने कहा कि इस मामले को अनावश्यक तूल देने की जरूरत नहीं है। मामला सरकार के संज्ञान में है। जो भी होगा सही तरीके से होगा। प्रतापगढ़ जिले की जर्जर बदहाल सडक़ों के सवाल पर कहा कि प्रस्ताव बन गए हैं। जल्द ही सडक़ें गड्ढामुक्त होंगी। यहां अपराध थमा है। बेहतर पुलिसिंग के निर्देश दिए गए हैं, जिससे आगे भी अपराधियों पर नकेल कसी जा सके।
अन्नप्राशन संस्कार कराया, सौंपी आवास की चाभी
कार्यक्रम के दौरान डिप्टी सीएम ने अन्नप्राशन संस्कार भी कराया। प्रधानमंत्री आवास की लाभार्थियों को आवास की चाभी सौंपी। ग्रामीण आजीविका मिशन की महिलाओं को 60 लाख का चेक और उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर भी बांटे गए। डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रयागराज की तरह उनका प्रतापगढ़ से भी रिश्ता है।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या का हेलीपैड पर स्वागत करते कार्यकर्ता।- फोटो : PRATAPGARH

बाबा बेलखरनाथ ब्लाक परिसर में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के कार्यक्रम में जुटी भीड़।।- फोटो : PRATAPGARH

बाबा बेलखरनाथ ब्लाक में आयोजित कार्यक्रम में लाभार्थी को उज्वला गैस कनेक्शन देते डिप्टी सीएम के- फोटो : PRATAPGARH

बाबा बेलखरनाथ ब्लाक परिसर में आयोजित डिप्टी सीएम के कार्यक्रम लगी बेसिक शिक्षा विभाग की प्रदर्श- फोटो : PRATAPGARH

बाबा बेलखरनाथ ब्लाक में आयोजित कार्यक्रम में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या द्वारा लोर्कापण व ?- फोटो : PRATAPGARH

बाबा बेलखरनाथ ब्लाक परिसर में आयोजित कार्यक्रम में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या को स्मृति चिन- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें