क्रीड़ाधिकारी तैराकी, जिम्नास्टिक, वॉलीबाल के लिए साक्षात्कार 27 को
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश में क्रीड़ाधिकारी तैराकी, जिमनास्टिक, वॉलीबाल के लिए 2016-17 में विज्ञापित एक-एक पदों के लिए साक्षात्कार 27 नवंबर को होगा। आयोग की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि जो अभ्यर्थी अनिवार्य अर्हता पूरी करते हैं, वह तय तिथि पर साक्षात्कार के लिए उपस्थित हों। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से साक्षात्कार ज्ञाप तथा आवेदन पत्र डाउनलोड के दो प्रमाणित और दो अप्रमाणित फोटो, सभी शैक्षिक प्रमाण पत्रों के साथ पहुंचें। आयोग की ओर से सामान्य, ओबीसी अभ्यर्थियों से 100 रुपये, एससी-एसटी से 40 रुपये का साक्षात्कार शुल्क लिया जाएगा। साक्षात्कार के लिए अभ्यर्थी नौ बजे आयोग कार्यालय पहुंचने को कहा गया है।