Prayagraj News : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर पीड़ितों में राहत
- फोटो : अमर उजाला
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। उन्होंने नाव से दारागंज, बक्शी बांध, पत्रकार कालोनी, राजापुर, गंगानगर सहित कई इलाकों का दौरा किया। बाढ़ में फंसे लोगों को राहत सामग्री का वितरण किया। इस दौरान उनके साथ पूरा प्रशासनिक अमला मौजूद रहा। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत डिप्टी सीएम मंगलवार को प्रयागराज पहुंचे और बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया।
उन्होंने कहा कि सरकार बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ खड़ी है और हर मदद के लिए तत्पर है। उन्होंने कहा कि रहात शिविरों में रहने वाले बाढ़ प्रभावितों को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कहीं पर किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। बाढ़ से प्रभावित लोगों की हर संभव सहायता की जाएगी।