फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपलब्धि : प्रयागराज एयरपोर्ट ग्राहकों के मन भाया, यूपी में नंबर वन आया, देश में मिली 13वीं रैंक

Tue, 30 Aug 2022 07:50 AM IST
विनोद सिंह राहुल शर्मा, प्रयागराज

सार

अंतरराष्ट्रीय और घरेलू उड़ानों वाले एयरपोर्ट के लिए यह सर्वे जनवरी से जून और जुलाई से दिसंबर तक अलग-अलग होता है। दोनों की अलग-अलग सूची भी जारी होती है। इस वर्ष जनवरी से जून तक हुए सर्वे की रिपोर्ट अब जारी हुई है।
विज्ञापन
Prayagraj News : प्रयागराज एयरपोर्ट। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्राहक संतुष्टि के मामले में प्रदेश के घरेलू एयरपोर्ट में प्रयागराज को पहला स्थान मिला है। देश केे घरेलू एयरपोर्ट की सूची में भी प्रयागराज की रैंक में सुधार आया है। अखिल भारतीय स्तर पर प्रयागराज एयरपोर्ट को इस बार 13वीं रैंक मिली है। जबकि इससे पूर्व 18वीं रैंक थी। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) द्वारा प्रत्येक छह माह में ग्राहक संतुष्टि सूचकांक जारी किया जाता है। इसके लिए एएआई की टीम एयरपोर्ट पर ही यात्रियों से वहां की सुविधाओं के बारे में फीडबैक लेती है। इसी के आधार पर एयरपोर्ट की रैंक निर्धारित होती है।  

विज्ञापन



अंतरराष्ट्रीय और घरेलू उड़ानों वाले एयरपोर्ट के लिए यह सर्वे जनवरी से जून और जुलाई से दिसंबर तक अलग-अलग होता है। दोनों की अलग-अलग सूची भी जारी होती है। इस वर्ष जनवरी से जून तक हुए सर्वे की रिपोर्ट अब जारी हुई है। उक्त रिपोर्ट में सिर्फ घरेलू विमान संचालित करने वाले प्रदेश के  सभीएयरपोर्ट में प्रयागराज विमानपत्तन को पहला स्थान मिला है, जबकि गोरखपुर दूसरे, कानपुर तीसरे एवं आगरा चौथे स्थान पर है। लखनऊ और वाराणसी इंटरनेशनल एयरपोर्ट होने की वजह से इस सूची में शामिल नहीं हैं। हालांकि पिछले दिनों आई एयरपोर्ट सर्विस क्वॉलिटी की रिपोर्ट में वाराणसी एयरपोर्ट को पहला स्थान मिला है। 

प्रयागराज एयरपोर्ट की रैंक में लगातार सुधार 
अखिल भारतीय स्तर पर भी प्रयागराज एयरपोर्ट की रैंक में लगातार सुधार हो रहा है। देश के 64 घरेलू एयरपोर्ट के ग्राहक संतुष्टि सर्वे में प्रयागराज को इस वर्ष की पहली छमाही में 13 वीं रैंक हासिल हुई है। जबकि रांची एयरपोर्ट नंबर एक  पर है। इसके पूर्व जून 2021 से दिसंबर 2021 तक हुए सर्वे में प्रयागराज को 18वीं रैंक हासिल हुई थी। वहीं जनवरी 21 से जून 21 के बीच 46वीं रैंक थी।
विज्ञापन

33 पैरामीटर पर लिया गया यात्रियों का फीडबैक 
एएआई की टीम ने सर्वे में यात्रियों से 33 बिंदुओं पर बात की। इसमें मुख्य रूप से एयरपोर्ट में पार्किंग सुविधा, बैगेज कोर्ट/ट्रॉलियों की उपलब्धता, चेक इन पंक्ति में प्रतीक्षा समय, चेक इन स्टाफ की दक्षता, रेस्तरां, एटीएम, सुरक्षा स्टाफ का नम्र और सहायक होना, उड़ान संबंधी जानकारी, सुरक्षा जांच के दौरान प्रतीक्षा आदि के बारे में पूछा गया। 


घरेलू उड़ान वाले एयरपोर्ट की सूची में प्रयागराज को देश में 13वीं रैंक मिलना एक बड़ी उपलब्धि है। यहां और सुविधाएं बढ़ाकर इंटरनेशनल उड़ान संचालित कराने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।  -केशरी देवी पटेल, सांसद एवं अध्यक्ष एयरपोर्ट सलाहकार समिति 
--------------------------------------
घरेलू उड़ान वाले यूपी के एयरपोर्ट और उनकी रैंक 
एयरपोर्ट का नाम        देश में            प्रदेश में 
प्रयागराज                  13                01
गोरखपुर                    26            02
कानपुर                    29                 03
आगरा                    32                    04
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें