फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : प्लेटलेट्स न मिलने से डेंगू पीड़ित महिला की मौत, 20 हजार से कम हो गया था ब्लड

Fri, 28 Oct 2022 12:07 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

राजापुर इलाके में रहने वाले अशरफ अली की पत्नी हमीदा (34) को रविवार से अचानक बुखार आने लगा। घर वालों ने डॉक्टर की सलाह पर दवा ली और घर पर इलाज कराने लगे। लेकिन जब आराम नहीं मिला तो हमीदा को लोकप्रिया अस्पताल में भर्ती करा दिया।
विज्ञापन
प्लेटलेट्स की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वास्थ्य विभाग के तमाम दावों के बीच राजापुर निवासी महिला की बुधवार देर रात मौत हो गई। महिला का प्लेटलेट्स 20 से कम हो गया था। परिजन रात भर एक ब्लड बैंक से दूसरे ब्लड बैंक भटकते रहें, लेकिन हर जगह से बृहस्पतिवार को प्लेटलेट्स मिलने की बात कही गई। जबकि, दावा किया जा रहा है कि प्लेटलेट्स की कमी नहीं होने दी जाएगी। 

विज्ञापन



राजापुर इलाके में रहने वाले अशरफ अली की पत्नी हमीदा (34) को रविवार से अचानक बुखार आने लगा। घर वालों ने डॉक्टर की सलाह पर दवा ली और घर पर इलाज कराने लगे। लेकिन जब आराम नहीं मिला तो हमीदा को लोकप्रिया अस्पताल में भर्ती करा दिया। जांच में हमीदा की प्लेटलेट्स की संख्या 20 हजार से कम पाई गई। इस पर डॉक्टरों ने प्लेटलेट्स चढ़ाने की सलाह दी। इसके बाद अशरफ अली शहर के ब्लड बैंकों के चक्कर लगाते रहे। हर जगह नाम नोट करके बृहस्पतिवार को आने की कही गई। 


उधर, हमीदा की हालत लगातार बिगड़ती चली गई। आखिरकार समय से प्लेटलेट नहीं मिलने के कारण हमीदा ने बुधवार देर रात दम तोड़ दिया। अशरफ अली ने बताया कि उनकी दो छोटी बेटियां हैं, ऐसे में अब उनके परिवार को संभालने वाला कोई नहीं बचा है।
विज्ञापन



प्लेटलेट्स की उपलब्धता बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही कंट्रोल रूम भी पूरे समय संचालित हो रहे हैं। जहां तक प्लेटलेट्स नहीं मिलने की बात है, तो नर्सिंगहोम संचालकों को सीधे ब्लड बैंक में संपर्क करने के लिए कहा गया है। इस मामले की जांच कराएंगे। - डॉ. नानक सरन, सीएमओ, प्रयागराज

विज्ञापन

आठ नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि, कुल मामले हुए 780
डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। नए मामलों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बृहस्पतिवार को आठ नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। इसके बाद जिले में डेंगू पीड़ित मरीजों की कुल संख्या 780 तक पहुंच गई। इनमें अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या 31 है और 13 मरीज घर पर ही रहकर अपना इलाज करा रहे हैं। जबकि, 736 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार डेंगू से जिले में मरने वालों की कुल संख्या अब तक तीन है। मलेरिया विभाग की ओर से डेंगू की रोकथाम के लिए दवाओं का छिड़काव कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें