फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधावियों के साथ नाइंसाफी के विरोध में सौंपा ज्ञापन

Thu, 15 Oct 2020 01:25 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रयागराज। 31277 सहायक अध्यापक पदों को भरने के लिए जारी मेरिट में मेधावियों के साथ नाइंसाफी का आरोप लगाकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा गया। प्रतियोगी छात्रों का कहना है कि बेसिक शिक्षा परिषद के मनमाने निर्णय से नए विवाद खड़े हो जाएंगे। ऐसे में भर्ती कभी पूरी नहीं हो पाएगी। ज्ञापन देने वाले छात्रों का कहना था कि कोर्ट के आदेश की आड़ में भर्ती की बात कही जा रही है परंतु मेरिट में गड़बड़ी के बारे में बेसिक शिक्षा परिषद का कोई अधिकारी बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन


एडीएम सिटी कार्यालय में ज्ञापन देने के बाद अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री से मांग की कि मेधावियों के साथ नाइंसाफी न होने दें। भर्ती में हुई अनियमितता को तत्काल संज्ञान में लेकर कार्रवाई करें। युवा मंच के अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है। ज्ञापन देने वालों में उमाशंकर, रमेश, संदीप, रवि प्रकाश शामिल रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें