फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी रात रोडवेज चौराहे पर हंगामा, तोड़फोड़

Sun, 19 Aug 2018 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
Haryana Roadways Bus - फोटो : File Photo
विज्ञापन
सिविल लाइंस में रोडवेज बस अड्डे चौराहे पर शनिवार को आधी रात जमकर हंगामा हुआ। यहां बाइक से पहुंचे युवकों और दुकानदारों मेें पैसों को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। पत्थर भी चलाए गए। इससे यात्रियों में भी भगदड़ मच गई। सूचना देने के आधे घंटे बाद पुलिस पहुंची। हालांकि तब तक हमलावर भाग चुके थे।
विज्ञापन


रात 12 बजे के करीब रोडवेज चौराहे पर दो बाइक और स्कूटी पर सवार होकर आठ-नौ युवक पहुंचे। उन्होंने पहले चाय पी और इसके बाद बगल में स्थित पान की दुकान पर खड़े होकर सिगरेट मांगी। दुकानदार ने सिगरेट दी और पैसे मांगे। पैसों को लेकर एक युवक और दुकानदार में विवाद हो गया। देखते ही देखते बात बढ़ी और दोनों ने एक-दूसरे के कॉलर पकड़ लिए। इसी दौरान युवक के अन्य साथी आ गए और दुकानदार को पीटना शुरू कर दिया। यह देख आसपास मौजूद अन्य दुकानदारों ने बीचबचाव की कोशिश की तो युवकों ने उन्हें भी पीटा। इस पर दुकानदारों ने पत्थर चलाने शुरू कर दिए।

जवाब में युवकों की ओर भी पत्थरबाजी की गई। करीब 15 मिनट तक चौराहे पर हंगामा चलता रहा। इस दौरान बस अड्डे के आसपास मौजूद यात्रियों में भी दहशत फैल गई और वह जान बचाकर भागे। स्थानीय दुकानदारों का आरोप है कि सूचना देने के बाद भी स्थानीय पुलिस करीब आधे घंटे बाद मौके पर पहुंची। हालांकि तब तक युवक भाग चुके थे। चर्चा रही कि मौके से दो युवकों को पकड़ा भी गया लेकिन पुलिस इससे इंकार करती रही। इसके बाद भुक्तभोगी दुकानदार भी थाने पहुंच गए। खबर लिखे जाने तक वह थाने में मौजूद थे। इंस्पेक्टर शिवमंगल सिंह का कहना है कि पैसों को लेकर दुकानदारों-युवकों के बीच मारपीट हुई थी। युवकों की तलाश की जा रही है। उधर दुकानदारों ने यह भी आरोप लगाया कि हमलावर युवक कुछ रुपये भी लूट ले गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें